नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है।बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति झंगियानी के पति एक्टर प्रवीन डबास का बीते शनिवार को गंभीर एक्सीडेंट हो गया था। जिसके बाद उन्हें मुंबई के बांद्रा में स्थित होली फैमिली हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां उन्हें आईसीयू में एडमिट किया गया है।
अब हाल ही में एक्ट्रेस प्रीति झंगियानी ने अपने पति की हेल्थ के बारे में अपडेट दिया है। मीडिया से बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने इस एक्सीडेंट से उनके परिवार पर पड़ने वाले भावनात्मक असर के बारे में बताया है। प्रीति ने कहा है कि हमारा परिवार अभी भी हैरान है और इस स्थिति से निकलने की कोशिश कर रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि हम इससे इमोशनली डील कर रहे हैं।

