Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

फिर उठी श्यामपुर रोड पर अंडरपास की मांग

  • भाकियू भानु ने धरना-प्रदर्शन कर भेजा रिमाइंडर
  • एनएच-709 के क्रियान्वयन के शुरुआत से की जा रही मांग

जनवाणी संवाददाता |

किठौर: किठौर-श्यामपुर जट्ट संपर्क मार्ग को एक बार फिर कस्बे के निकट से गुजर रहे नेशनल हाइवे-709 से कनेक्ट करने की मांग जोर पकड़ रही है। शनिवार को भाकियू भानु के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया। जिस पर अमरोहा सांसद कुंवर दानिश अली भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान संगठन ने परियोजना निदेशक को संबोधित रिमाइंडर कुंवर दानिश अली को सौंपा। सांसद राजेंद्र अग्रवाल, डीएम व कमिश्नर मेरठ को भी इसकी प्रति भेजी गई है।

गौरतलब है कि तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर को करनाल से जोड़ने के लिए नेशनल हाइवे-709 का क्रियान्वयन तीव्र गति से चल रहा है। यह हाईवे मेरठ-गढ़मुक्तेश्वर रोड पर आबाद बस्तियों हसनपुर कदीम, सिसौली, मुरलीपुर, मउखास हसनपुर कलां, किठौर, शाहजहांपुर, नानपुर के निकट से होकर गुजरेगा।

हाईवे और गढ़मुक्तेश्वर रोड की कनेक्टिविटी के लिए हसनपुर कदीम, सिसौली, हसनपुरकलां, किठौर में हापुड़ रोड पर अंडर पास स्वीकृत हैं। लेकिन नगरवासियों की मांग है कि किठौर में श्यामपुर रोड पर भी एनएच-709 का अंडर पास बनाया जाए। इसके लिए नगरवासी परियोजना निदेशक भारतीय राष्टीय राजमार्ग को कई बार प्रार्थनापत्र दे चुके हैं।

मगर सुनवाई नही हुई। शनिवार को भाकियू भानु पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने धरना-प्रदर्शन कर किठौर-श्यामपुर रोड पर अंडरपास बनाने की मांग की। उन्होंने अमरोहा सांसद कुंवर दानिश अली को मौके पर बुलाकर कहा कि किठौर-शयमपुर रोड कुचेसर चौपला, स्याना, बीबीनगर, गुलावठी सिकन्द्राबाद यानि तीन जिलों मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर को आपस में जोड़ता है।

सात मीटर चैड़े इस मार्ग पर काली सड़क बनी हुई है। ऐतिहासिक दृष्टि से भी इस मार्ग का बड़ा महत्व है। यह महाभारतकालीन हस्तिनापुर-मथुरा रोड कहलाता है। बताया कि श्रीकृष्ण मथुरा से हस्तिनापुर इसी रोड से आते-जाते थे। जिस पर दानिश अली ने उनकी मांग उठाने का आश्वासन दिया। इस दौरान चेरपर्सन पति सलमान मुनकाद भाकियू के डा. नुसरत अली, विरेंद्र अट्टा, डा. भारत सिंह, अमित प्रधान समेत सैकड़ों नगरवासी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...
spot_imgspot_img