Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

डेढ़ माह पूर्व हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

  • 2 अप्रैल को स्कूटी सवार को मारी थी टक्कर
  • पत्नी की तहरीर पर बाइक सवार के खिलाफ हुई कार्रवाई

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: लगभग डेढ़ माह पूर्व साहनपुर व हरिद्वार मार्ग पर हुयी बाइक व स्कूटी टक्कर में मौत का शिकार हुए मृतक की पत्नी ने बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।

नगर पंचायत साहनपुर निवासी रजनी पत्नी नन्द किशोर ने कोतवाली थाना नजीबाबाद में सोमवार को रिपोर्ट दर्ज करा कर कहा है कि विगत 2 अप्रैल को उसके पति नंदकिशोर अपनी स्कूटी संख्या यूपी 20 बीजे 6561 से हरिद्वार साहनपुर रोड पर जा रहे थे तथा समाधि गेट के पास जैसे ही वे साहनपुर पहुंचे तभी सामने से तेज गति से आ रहीं मोटरसाइकिल बजाज डिस्कवर नंबर यूपी 20 ए 2317 के चालक नाम पता अज्ञात ने स्कूटी को टक्कर मार दी, बाइक सवार तेजी से व लापरवाही से बाइक को चला रहा था।

स्कूटी से टक्कर लगने के बाद उसके पति बेहोश होकर सड़क पर गिर गएउनके सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आयी, सूचना मिलते ही परिजनों द्वारा उनको सीएचसी समीपुर में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें बिजनौर जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन उनकी हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल से उनको भारत हॉस्पिटल मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सकों ने मेरठ में उनके सिर का ऑपरेशन किया और कोविड-19 के चलते उनकों डिस्चार्ज कर दिया गया रिपोर्ट में कहा गया है कि 25 अप्रैल को उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ धारा 279,व 304ए में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img