जनवाणी ब्यूरो |
आगरा: आज सोमवार को शहर के दयालबाग में पुष्पांजलि हाइट्स अपार्टमेंट के दो फ्लैट में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और दमकल की गाड़ियां आग बुझाने पहुंचे। अपार्टमेंट में धुआं भरने से दो दमकल कर्मियों की हालत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।
पुष्पांजलि हाइट्स के सातवें तल पर फ्लैट नंबर-702 में राहुल भटनागर, मां और पत्नी संगीता भटनागर रहती हैं। आठवें तल पर फ्लैट नंबर-802 में राजीव सक्सेना, पत्नी निधि सक्सेना दो बेटियों सुकृति और वैभवी रहती हैं। निधि सक्सेना ने बताया कि सोमवार सुबह चार बजे वे सो रही थीं।


