Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

श्री अग्रसेन महाराज जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई

  • गौशाला में गायों की सेवा की, प्रसाद वितरित किया

जनवाणी ब्यूरो |

नजीबाबाद: उत्तर प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के तत्वाधान मे वैश्य समाज के लोगो द्वारा श्री अग्रसेन महाराज जी की 5144वी जयंती बडी ही धूमधाम एंव हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी।

शनिवार को नगर नजीबाबाद स्थित गौशाला मे वैश्य समाज के लोगो द्वारा श्री अग्रसेन महाराज जी की जयंती बडी ही धूमधाम एंव हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी। इस मौके पर वैश्य समाज के लोगो ने श्री अग्रसेन महाराज जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर भगवान अग्रसेन जी महाराज को नमन कर उनका का आर्शीवाद लिया। जिसके पश्चात सभी को प्रसाद वितरण किया गया।

वैश्य समाज के लोगो द्वारा गौशाला मे गायो की सेवा की और उनको प्रसाद व चारा खिलाया। उत्तर प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एड0 द्वारा उनके जीवन काल पर प्रकाश डालते हुए एक ईट, एक रुपया का क्रांतिकारी विचार प्रस्तुत किया। जिलाध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एड0 की अध्यक्षता, नगर अध्यक्ष धीरज अग्रवाल के संचालन मे आयोजित कार्यक्रम मे प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल एड, अक्षय अग्रवाल, रजत अग्रवाल, हिमांशु तायल, संजय अग्रवाल, केशव अग्रवाल, अनमोल गुप्ता, आयुष बंसल, रवी अग्रवाल, चित्रांस अग्रवाल, अमित सिंघल, दीपक गुप्ता आदि रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img