Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

अब अलग से पेश होगा राज्य का कृषि बजट: अशोक गहलोत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य का बजट पेश किया। अशोक गहलोत ने राज्य में स्पेशल कोविड पैकेज का ऐलान किया, रोजगार के लिए बजट मुक्त लोन का ऐलान किया। साथ ही अब राजस्थान में अगले साल से कृषि बजट अलग से पेश किया जाएगा।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को राज्य का बजट पेश किया। राजस्थान सरकार ने भी इस बार पेपरलेस बजट पेश किया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में स्पेशल कोविड पैकेज का ऐलान किया, इसके तहत कोरोना से प्रभावित लोगों को आर्थिक मदद की जाएगी।

इसके अलावा मुख्यमंंत्री अशोक गहलोत ने रोजगार के लिए 50 हजार रुपये तक का ब्याज मुक्त लोन देने की बात कही, राज्य में इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना शुरू की जाएगी।

किसानों के लिए गहलोत का बड़ा ऐलान

राजस्थान सीएम ने ऐलान किया कि सरकार अगले साल से अलग कृषि बजट पेश करेगी। राज्य में अलग-अलग स्थानों पर मिनी फूडपार्क बनाए जाएंगे, इसके अलावा किसानों को आधुनिक सुविधा दी जाएगी। अगले तीन वर्षों में 1000 किसान सेवा केंद्रों को बनाया जाएगा। राज्य में खेती के लिए बिजली देने के लिए अलग से बिजली वितरण कंपनी बनाई जाएगी।

अशोक गहलोत ने कहा कि अब मीटर से जो बिल भेजे जाते हैं, वो किसानों को दो महीने में एक बार भेजे जाएंगे। 50 हजार किसानों को सोलर पंप भी दिया जाएगा।

अशोक गहलोत ने राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र को नए तरीके से संवारने और उसे विश्वस्तरीय बनाने का ऐलान किया है। राजस्थान सरकार अगले साल से यूनिवर्सिल हेल्थ कवरेज लागू की जाएगी, राज्य के प्रत्येक परिवार को 5 लाख रुपये के के स्वास्थ्य बीमा की सुविधा मिलेगी।

अशोक गहलोत ने ऐलान किया कि युवाओं को राज्य सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में इंटर्नशिप कराई जाएगी, इसमें करीब 2 लाख युवाओं को लाभ मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों को बस में मुफ्त सफर करवाया जाएगा। राज्य के हर ब्लॉक में स्टेडियम बनाया जाएगा। जयपुर में मौजूद क्रिकेट स्टेडियम का जीर्णोद्धार किया जाएगा।

शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में किए बड़े ऐलान

अशोक गहलोत ने ऐलान किया कि राज्य में 25 जिला मुख्यालयों में नर्सिंग महाविद्यालयों को खोला जाएगा। इसके अलावा कई जिलों में जिला हॉस्पिटल बनाने और कुछ के अपग्रेडेशन का ऐलान किया गया। अशोक गहलोत ने ऐलान किया कि राज्य में महात्मा गांधी के नाम पर बनाए गए शांति कोष को बढ़ाया जाएगा।

अशोक गहलोत ने ऐलान किया कि राज्य में मूक-बधिरों के लिए दो नए विश्वविद्यालय बनाए जाएंगे। इसके अलावा जयपुर में 50 करोड़ की लागत से राष्ट्रीय कार्डियोलॉजी सेंटर की स्थापना होगी, साथ ही राजस्थान राज्य आयुष अनुसंधान केंद्र की स्थापना होगी। जयपुर में टेक्वनोलॉजी सेंटर बनाया जाएगा, जहां पर आधुनिक तकनीक की शिक्षा दी जाएगी। इसके अलावा नासा की मदद से राज्य के बच्चों को विज्ञान के क्षेत्र में गुर सिखाए जाएंगे।

यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी में फ्री वाई-फाई

अशोक गहलोत ने ऐलान किया कि आयुष सेंटर्स को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में बनाया जाएगा। उदयपुर में योग के लिए कॉलेज खोले जाएंगे। अशोक गहलोत ने ऐलान किया कि घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने वाले को पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। अशोक गहलोत ने ऐलान किया कि राज्य में सभी राजकीय विद्यालयों में स्मार्ट टीवी और सेटटॉप बॉक्स लगाए जाएंगे। राज्य की सभी यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी में फ्री वाई-फाई दिया जाएगा।

अशोक गहलोत सरकार का इस कार्यकाल का ये तीसरा बजट है, जो पेपरलेस है। सभी विधायकों और अन्य सदस्यों को इस बार बजट भाषण और बजट से जुड़ी सभी सॉफ्ट कॉपी दी गई है। गौरतलब है कि हाल ही के दिनों में उत्तर प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु जैसे राज्यों ने अपना बजट पेश किया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img