जनवाणी संवाददाता |
मोदीपुरम: सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर आरके मित्तल ने दांथल फार्म का गुरुवार को निरीक्षण किया। इस दौरान कुलपति ने 54 विभिन्न प्लाटों खसरो का निरीक्षण किया और कुछ प्लाट को लेकर चल रहे विवाद में न्यायालय में वाद दायर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
बताते चलें कि दांतल फार्म पर कुछ प्लाटों की पहले ही बाउंड्री वाल करवा दी गई थी। लेकिन, फार्म पर बढ़ रहे कब्जा को लेकर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा आपातकालीन बैठक बुलाई गई थी। जिसमें जिन प्लॉटों पर विवाद नहीं प्लॉटों की तुरंत बाउंड्री वाल कराकर कृषि संबंधित कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान डॉ सुनील मलिक, डॉ एनएस राणा, राजवीर सिंह, डॉ रामजी सिंह, डॉक्टर जितेंद्र, डॉक्टर विपिन कुमार आदि शामिल रहे। इसके अलावा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर कृषि विश्वविद्यालय में 375 पीपल के पेड़ लगाने का भी निर्णय लिया गया। बताया गया कि उत्तर प्रदेश में विश्वविद्यालयों में पीपल के पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

