Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

यूक्रेन के कई शहरों पर हवाई हमले का अलर्ट जारी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: यूक्रेन के जपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट के पास रूसी मिसाइल से हमला किया गया। इस हमले के बाद प्लांट में भीषण आग लग गई। उधर, रूस का यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमला जारी है। इस बीच कीव में एक भारतीय छात्र गोली लगने से घायल हो गया। केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह का कहना है कि, हम कम से कम नुकसान में ज्यादा से ज्यादा भारतीयों को एयरलिफ्ट कराने की कोशिश कर रहे हैं।

चन्नीहीव में 33 लोगों की मौत

रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के कई शहरों पर हवाई हमले तेज कर दिए हैं। ओडिशा समेत कई जगहों पर हवाई हमले का अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच चर्नीहीव पर हुई एयर स्ट्राइक में 33 लोगों की मौत की खबर है।

परमाणु संयंत्र के आस-पास के क्षेत्र में विकरण का स्तर बढ़ा

एक सरकारी अधिकारी ने समाचार एजेंसी एपी को बताया कि जपोरिजिया परमाणु संयंत्र के आस-पास के क्षेत्र में विकरण का स्तर बढ़ा हुआ पाया गया है। अधिकारी ने नाम उजागर ना करने की शर्त पर यह जानकारी दी, क्योंकि सूचना को अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। बता दें कि इस स्थान पर देश की करीब 25 प्रतिशत बिजली का उत्पादन होता है।

पुतिन ने हमले रोकने से इनकार किया: मैक्रों

फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों ने कहा कि उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन पर हमले रोकने के लिए एक बार फिर कहा है, लेकिन पुतिन अभी ऐसा नहीं करेंगे। फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने पुष्टि की कि उन्होंने गुरुवार को पुतिन से फोन पर बात की थी और कहा कि वह संवाद जारी रखेंगे ताकि और अधिक मानवीय त्रासदी नहीं हो।

बाइडन ने रूस से गोलीबारी बंद करने की अपील की

यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट पर हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस से अपील की है कि, वह प्लांट के आसपास गोलीबारी बंद करें और आग बुझाने के लिए आपातकालीन सेवाओं को अपना काम करने दें।

ब्रिटेन ने UNSC से की आपात बैठक बुलाने की मांग

जपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट पर रूसी हवाई हमले ने दुनिया में खलबली मचा कर रख दी है। इस हमले के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने न्यूक्लियर प्लांट पर हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से आपात बैठक बुलाने की मांग की है। खबरों के मुताबिक, न्यूक्लियर प्लांट में लगी आग को बुझाने जा रहे यूक्रेनी सैनिकों भी रूसी फौज ने रोक दिया है।

न्यूक्लियर प्लांट के उपकरणों को नुकसान नहीं- जेलेंस्की

यूक्रेन के जपोरिजिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र में आग के बाद राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी से बात की। उन्होंने बताया कि रूसी मिसाइल से हमले के बाद प्लांट के पास आग लग गई। हालांकि, इससे प्लांट के आवश्यक उपकरणों को नुकसान नहीं पहुंचा है।

बाइडन-जेलेंस्की के बीच हुई बातचीत

यूक्रेन को जपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट पर रूसी मिसाइल से हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने यूक्रेनी समकक्ष वोलोदिमिर जेलेंस्की से टेलीफोनिक वार्ता की। दोनों नेताओं के बीच सैन्य, आर्थिक और मानवीय सहायता पर भी बात हुई है। इसके बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भी जेलेंस्की से बात की।

यूक्रेन ने तीन हजार भारतीयों को बनाया बंधक- पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने जंग के बीच बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन ने करीब तीन हजार भारतीय छात्रों को बंधक बनाया है। हम भारतीय छात्रों को बाहर निकालने में पूरी मदद करेंगे। रूसी सेना की ओर से रिहायशी इलाकों में हमला नहीं किया जा रहा है। यूक्रेन ने इन इलाकों में सैनिक और टैंक तैनात किए हैं। कोई फासिस्ट ही ऐसा कर सकता है। पुतिन ने कहा कि यूक्रेनी सेना विदेशियों को जाने नहीं दे रही है। रूसी सैनिकों ने बंधकों को रिहा कराया है।

यूक्रेन के न्यूक्लियर प्लांट में लगी आग

रूसी हमले में यूक्रेन के न्यूक्लियर प्लांट में भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, रूसी मिसाइल प्लांट के पास गिरी, जिससे यह घटना हुई। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के प्रमुख सलाहकार ने जपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट में आग का वीडियो ट्वीट कर इसकी पुष्टि की है।

ओडेसा समेत यूक्रेन के कई शहरों पर हवाई हमले का अलर्ट, चर्नीहीव एयर स्ट्राइक में 33 लोगों की मौत

यूक्रेन में कीव पर कब्जे की जंग लगातार जारी है। इस बीच एक और भारतीय छात्र को गोली लगने की खबर है। केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने बताया कि, मुझे आज कीव में एक और भारतीय छात्र को गोली लगने की खबर मिली है, जिसके बाद उसे वापस ले जाया गया। उन्होंने बताया कि, हम कम से कम नुकसान में ज्यादा से ज्यादा भारतीयों को एयरलिफ्ट कराने की कोशिश कर रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

राष्ट्रगीत के गायन के दौरान खड़ा रहना अनिवार्य, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने राष्ट्रगीत ‘वंदे...

UP: 9.12 लाख करोड़ का बजट पेश, 6 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर लाने का दावा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा...

UP Budget 2026: जानिए किस सेक्टर को मिला कितना फायदा

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने सदन में...
spot_imgspot_img