Monday, April 13, 2026
- Advertisement -

अजब-गजब: दूल्हा असली, दुल्हन फर्जी

  • शादी कराने के नाम पर फर्जीवाड़ा, छह युवतियों समेत 14 गिरफ्तार
  • दिल्ली के युवकों की शिकायत पर हुई कार्रवाई

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: महानगर में शादी कराने के नाम पर फर्जीवाड़ा जमकर चल रहा है। विवाह पंजीकरण केन्द्र खोलकर लोग शादी कराने के नाम पर मोटी रकम वसूल रहे हैं और जब शादी की बात आती है तो डरा धमका कर और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर भगा देते हैं।

14 27

शुक्रवार को एएसपी क्राइम के आदेश पर मेडिकल और क्राइम ब्रांच ने मेडिकल कालेज के सामने एक कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में चल रहे फर्जी विवाह पंजीकरण केन्द्र में छापा मारकर छह युवतियों समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि केन्द्र का मालिक नीरज गर्ग और मैनेजर डिम्पल फरार बताई जा रही है। आरोपियों के पास से 24 फोन, लैपटॉप और फर्जी आधार कार्ड आदि मिले हैं।

एएसपी क्राइम अनित कुमार ने बताया कि मेडिकल थाने में अमित शर्मा पुत्र मुरलीधर शर्मा निवासी परमनगर करावल नगर दिल्ली और मनोज श्रीवास्तव पुत्र अशोक श्रीवास्तव निवासी गली नंबर-78 जगदीश नगर शाहदरा दिल्ली तथा लवकेश गुप्ता पुत्र चन्द्रमोहन गुप्ता निवासी राया जिला मधुरा ने मेडिकल कालेज के सामने स्थित गोपाल प्लाजा में चल रहे विवाह पंजीकरण केन्द्र के मालिक नीरज गर्ग और मैनेजर डिम्पल के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।

12 25

आरोपियों ने बताया कि फरार अभियुक्त नीरज गर्ग व उसके सहयोगी कुछ डिम्पल ने मिलकर गोपाल प्लाजा मेडिकल में विवाह पंजीकरण केन्द्र नाम से कार्यालय खोल रखा है, जिसमें हम लोग नौकरी करते हैं। नीरज गर्ग ने विवाह पंजीकरण केन्द्र का प्रचार अखबार तथा सोशल मीडिया पर किया हुआ है।

जिसको पढ़कर स्थानीय व अन्य जनपद और राज्य के विवाह के लिए इच्छुक लोग फोन पर वार्ता करते थे। जिनको कार्यालय में बुलवाया जाता था। जिनसे पंजीकरण के नाम पर 8500 रुपये लिये जाते थे। उसके उपरान्त युवती दिखाने तथा उसके परिजनों से मिलाने के लिये कोई तिथि तय की जाती थी। तय तिथि पर कार्यालय में काम करने वाली किसी एक युवती को तैयार कर मिलवाया जाता था।

13 25

युवती के साथ कार्यालय के ही महिला/पुरुष को अभिभावक के रूप में युवक पक्ष से मिलवाया जाता था। दोनों पक्ष एक-दूसरे का नंबर आदान प्रदान करते थे, कुछ समय बाद पूर्व योजना के तहत युवती विवाह के लिए इच्छुक आवेदन किये गये पुरुष से फोन पर बात करने लग जाती थी और उसको अपनी आवश्यकता या बीमारी का हवाला देकर पैसे प्राप्त करती थी। कुछ समय बाद धीरे-धीरे फोन पर बात करना बंद कर देती थी। फिर किसी अन्य ग्राहक को इसी तरह फंसाकर धोखाधड़ी से पैसे हड़प करते हैं।

दूल्हे को इमोशनल ब्लैकमेल करने में माहिर

गिरफ्तार युवतियों ने बताया कि वो दूल्हे का ख्वाब देखने वाले को मीठी-मीठी बातों में फंसाकर उससे मोबाइल, पांच जोड़ी कपड़े के पैसे, मां की बीमारी बताकर पैसे हड़प लेती थी। एक युवती कई बार दुल्हन बनती थी। नीरज गर्ग और डिम्पल इससे मोटी रकम कमा रहे थे और युÞवकों का ब्लैमेल करने पर जोर देते थे।

गिरफ्तार आरोपी

जितेन्द्र निवासी कैलाशपुरी थाना नौचंदी, प्रमोद मित्तल, सुरेशचंद मित्तल निवासी एल ब्लॉक शास्त्रीनगर, अंकित कुमार निवासी हसनपुर कदीम थाना भावनपुर, हिमांशू निवासी पांडवनगर, रोहित निवासी पांडव नगर, स्वीटी निवासी पचगांव थाना भावनपुर, शिल्पी निवासी जागृति विहार, रितिका निवासी रामगढ़ी यूनिवर्सिटी रोड,ज्योति निवासी किठौर, दिपांशी निवासी भोपाल विहार, शिवानी निवासी मानपुर थाना भावनपुर, ममता निवासी माछरा, सोनी निवासी रजबन लालकुर्ती, पूजा निवासी मलियाना और रितू निवासी ऋद्धापुरी

फरार आरोपी

नीरज गर्ग (मालिक विवाह पंजीकण केन्द्र), डिम्पल (मैनेजर विवाह पंजीकरण केन्द्र) आदि।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...

न जाने कौन सा पल मौत की अमानत हो…!

  राजेंद्र बज जिंदगी का कोई भरोसा नहीं। कब किसी के...

अकालग्रस्त क्षेत्र में ड्यूटी की चाहत

ड्यूटी तो वे कर रहे थे, लेकिन वे संतुष्ट...

गीतों में ढला था आशा का जीवन

पिछले कुछ वर्षों में भारतीय फिल्म जगत को लगातार...
spot_imgspot_img