Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करें अध्यापक: अजीत सिंह पाल

  • मंत्री ने कहा युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

जनवाणी संवाददाता |

शामली: कलक्ट्रेट सभागार में सहायक अध्यापकों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया ग्रया। जिसमें मुख्य अतिथि उप्र सरकार के इलेक्ट्रानिक्स तथा सूचना प्रोद्यौगिकी विभाग मंत्री एवं जनपद के प्रभगारी मंत्री अजीत सिंह पाल ने जनपद के 153 में से 115 सहायक अध्यापकों नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इससे पूर्व प्रभारी मंत्री एवं जनप्रतिनिधियों ने शामली एनआईसी में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में चयनित 31277 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के शुभारंभ का लाइव टेलीकास्ट देखा।

शुक्रवार को जनपद में नवनियुक्त 153 सहायक अध्यापकों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उप्र सरकार के इलेक्ट्रानिक्स तथा सूचना प्रोद्योगिकी विभाग मंत्री एवसं जनपद के प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। प्रभारी मंत्री ने जनपद के 153 सहायक अध्यापको के सापेक्ष 115 नवनियुक्त अध्यापकगणों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर नवनियुक्त अध्यापकों को बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि कि आप आगे चलकर बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करते हुए उनके भविष्य का निर्माण करें। जिससे वे बच्चे भविष्य में आगे चलकर एक अच्छा प्रतिष्ठित पद प्राप्त करते हुए अपने देश, प्रदेश, जनपद एवं अपने क्षेत्र के साथ अपने माता-पिता का नाम रोशन कर सके। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध हैं और प्रदेश सरकार रिक्त पदों को भरने एवं युवाओं को नौकरी देने एवं अन्य क्षेत्र के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराए जाने की दिशा में काम कर रही है।

इस अवसर पर एमएलसी वीरेन्द्र सिंह, प्रभारी जिलाधिकारी/अपर जिलाधिकारी अरविन्द कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी शंभू नाथ तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्षा संतोष देवी, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, बीएसए गीता वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर सहित अन्य शिक्षा विभाग के अधिकारी/कर्मचारी एवं नवनियुक्त अध्यापकगण मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...

Global Market: एशियाई बाजारों में गिरावट, तेल में उछाल, निवेशकों में सतर्कता बरकरार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गुरुवार को एशियाई शेयर बाजारों...

UP: मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, अब 8वीं पास युवा भी कर सकते हैं बिजनेस शुरू

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: आगरा जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता...
spot_imgspot_img