Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

अकाली दल: तीन और उम्मीदवारों की हुई घोषणा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: अगले साल की शुरुआत में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए शिरोमणि अकाली दल ने शनिवार को तीन और उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की।

सुनीता चौधरी को शहीद भगत सिंह नगर की बलाचौर सीट से टिकट दिया गया है, जबकि जसपाल सिंह पटियाला ग्रामीण सीट से चुनाव लड़ेंगे। जालंधर जिले के शाहकोट विधानसभा क्षेत्र से बचित्तर

सिंह कोहड़ शिअद प्रत्याशी होंगे।

पार्टी नेता दलजीत सिंह चीमा ने शनिवार को एक ट्वीट में यह जानकारी दी। अभी तक कुल 83 सीटों पर अकाली दल ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।

अकाली दल ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ गठबंधन किया है। दोनों राजनीतिक दलों के बीच सीटों के बंटवारे की व्यवस्था के अनुसार मायावती के नेतृत्व वाली बसपा पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में 20 पर उम्मीदवार उतारेगी, जबकि शेष सीटों पर शिअद लड़ेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img