Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

सीए बनकर आकाश ने किया विद्यालय का नाम रोशन

 

जनवाणी संवाददाता  |

कैराना: सेंट आरसी साइंटिफिक कांवेंट स्कूल के छात्र आकाश गर्ग ने सीए बनकर क्षेत्र में विद्यालय का नाम रोशन किया है। आकाश ने कक्षा नर्सरी से 12 तक की शिक्षा सेंट आरसी साइंटिफिक कांवेंट स्कूल में प्राप्त की। वर्ष 2015-16 में 12वीं कॉमर्स व मैथ में विद्यालय टॉप किया। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से सम्बद्ध विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय के बीकॉम व एमकॉम के टापर रहे। 10 फरवरी में घोषित सीए के परीक्षाफल में अच्छी रैंक प्राप्त कर विद्यालय एवं परिवार को गौरवान्वित किया।

बुधवार को सेंट आरसी स्कूल में आकाश गर्ग एवं पिता नवीन गर्ग एवं माता अंजली गर्ग को प्रधानाचार्य यशस्वी पंवार व प्रबंधक अरविंद दृष्टा, यशपाल पंवार द्वारा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। आकाश गर्ग ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों व माता-पिता के आशीर्वाद एवं कठिन परिश्रम दिया।

इस अवसर पर कपिल शर्मा, आदित्य सिंह, अमित गर्ग, लोकेन्द्र सिंह, मुकेश शर्मा, प्रशान्त शर्मा, इमरान अली, संया शर्मा, मीनाक्षी चौारी आदि उपस्थित रहें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img