Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

आकाश ने प्लेटलेट डोनेट कर बचाई जरुरतमंद की जान

  • वीवी पीजी कॉलेज का छात्र रासेयो वॉलिंटियर है आकाश

जनवाणी संवाददाता  |

शामली: राष्ट्रीय सेवा योजना से दिल में पैदा हुआ सेवा का जुनून के चलते वीवी पीजी कॉलेज के बीकॉम फाइनल के छात्र व राष्ट्रीय सेवा योजना के वालिंटियर आकाश ने बुढ़ाना निवासी एक जरुरतमंद को प्लेटलेट दान कर उसकी जान बचाई है।

शहर के मोहल्ला रेलपार निवासी आकाश गोयल वीवी डिग्री कॉलेज में बीकॉम फाइनल ईयर का छात्र हैं। आकाश राष्ट्रीय सेवा योजना के जागरूक वॉलिंटियर्स में से एक है। रासेयो से उन्हें सेवा का ऐसा जज्बा पैदा हुआ जिसकी हर कोई सराहना कर रहा है। वह कई बार जरुरतमंद को रक्तदान कर चुका है।

रासेयो के सह जिला नोडल अधिकारी डा. भूपेंद्र कुमार के व्हाट्सएप ग्रुप पर एक मैसेज आया कि बुढ़ाना के कस्बा निवासी एक व्यक्ति को शामली में प्लेटलेट की जरूरत है, उन्होंने इस बारे में आकाश को सूचित किया। आकाश ने देर रात करीब 10 बजे दूसरों की जान बचाने के लिए शहर के सर्वोदय ब्लड बैंक में पहुंचकर प्लेटलेट डोनेट की। डॉक्टर भूपेंद्र कुमार ने बताया कि रक्तदान करना उनका जुनून है।

आकाश ने पहली बार प्लेटलेट डोनेट की है। आकाश कई बार रक्तदान कर चुका है साथ ही, दूसरे को प्रेरित करता रहता है। हम सभी शिक्षित व सभ्य समाज के नागरिक है, जो केवल अपनी नहीं बल्कि दूसरों की भलाई के लिए भी सोचते हैं तो क्यों नहीं हम रक्तदान के पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान कर लोगों को जीवनदान दें।

आकाश गोयल का कहना है कि रक्तदान की शिक्षा 91 बार रक्तदान करने वाले अपने गुरू अजय संगल से मिली। आकाश ने कहा कि सौ वर्ष जीवित रहे या न रहे लेकिन 100 बार रक्तदान जरूर करूंगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img