Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

अकबर बंजारा की 2.80 करोड़ की संपत्ति पर लगाई सील

  • गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई कार्रवाई में दो मकानों और आठ प्लाट पुलिस ने किए कुर्क

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: अंतरराष्ट्रीय गो तस्कर अकबर बंजारा और उसके भाई शमीम बंजारा की संपत्तियों पर पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के दौरान शुक्रवार को दो करोड़ 80 लाख की संपत्ति पर पुलिस ने सील लगा दी। कार्रवाई के दौरान दो मकान और आठ प्लॉट पुलिस ने कुर्क कर लिए।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के शौकीन गार्डन में गो तस्कर के मकान वह प्लॉट पर बड़े कार्रवाई की है। दरअसल, गो तस्करी के गोरखधंधे से अर्जित की गई संपत्ति पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। अंतरराष्ट्रीय गो तस्कर अकबर बंजारा और उसके भाई देशभर में गो तस्करी का रैकेट चलाते थे। आसाम के रास्ते बांग्लादेश समेत कई देशों में पशु भेजते थे। कुछ महीने पहले मेरठ पुलिस ने अकबर बंजारा और उसके भाई को गिरफ्तार किया।

जिसके बाद उसे आसाम पुलिस को सौंप दिया गया। आसाम पुलिस ने बंजारा पर दो लाख का इनाम रखा था, लेकिन आसाम में ही एनकाउंटर के दौरान अकबर बंजारा मारा गया। जिसके बाद मेरठ पुलिस को अकबर बंजारे की अकूत संपत्ति की जानकारी लगी। मेरठ के थाना फलावदा में अकबर बंजारा पर कई मुकदमे दर्ज हैं। जिसके बाद बहसूमा पुलिस ने अकबर बंजारा पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

बंजारा की संपत्ति को चिन्हित करके कुर्क किया जा रहा है। अकबर बंजारा की अब तक से कई करोड़ की संपत्ति को कुर्क कर लिया गया है। जिसके बाद अभी भी कई संपत्तियां बाकी है। जिनके चिन्हीकरण का काम चल रहा है। जैसे ही संपत्तियां प्रकाश में आएंगी उनको भी कुर्क कर लिया जाएगा। मजिस्ट्रेट रामेश्वर प्रसाद का कहना है कि गो तस्कर अकबर बंजारे की संपत्ति कुर्क की जा रही है। बाकी संपत्ति को भी जल्दी ही चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

मोबाइल माफिया के गुर्गे के घर कुर्की का नोटिस

मेरठ: मोबाइल माफिया शरद गोस्वामी साथी कोटला मंडी देहलीगेट निवासी गुर्गे नदीम के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी शरद गोस्वामी से लूट और चोरी के मोबाइल खरीद कर एमआई नंबर चेंज करके आगे बेच दिया करता था। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा है। उधर, एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि आरोपी के मकान पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया है। न्यायालय में पेश नहीं होने पर मकान को कुर्क किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img