Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

प्लेन लैंडिग की अनुमति नहीं मिलने से भाजपा पर भड़के अखिलेश

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: यूपी के पूर्व सीएम व सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आज गुरूवार को बताया कि मुरादाबाद जिले में 4 फरवरी को उनका पूर्व निर्धारित कार्यक्रम है। जिसके लिए मुरादाबाद जिला प्रशासन ने प्लेन लैंडिग की परमीशन नहीं दी। पूर्व सीएम ने इस घटना लोकतंत्र के लिए अत्यंत घातक बताया है।

बता दें कि सपा मुखिया अखिलेश यादव को मुरादाबाद जिले में एक समारोह में सम्मिलित होना था, लेकिन जिला प्रशासन प्लेन को लैंड होने की अनुमति नहीं दे रही है।

मिली सूचना के मुताबिक अखिलेश यादव पूर्व विधायक दीप कुमार से मुलाकात करने जा रहे थे, लेकिन प्लेन लैंडिग की अनुमति नहीं मिलने के कारण कार्यक्रम को निरस्त करना पड़ा है। समाजवादी पार्टी ने इस पर ट्वीट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सपा ने ट्वीट कर लिखा है कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत दिनांक 4 फरवरी 2023 को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को मुरादाबाद में एक समारोह में सम्मिलित होना था लेकिन योगी सरकार प्लेन को लैंड होने की अनुमति नहीं दे रही है। यह बेहद निंदनीय कृत्य है। भाजपा के अहंकार का जल्द होगा अंत

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img