Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

आजम खां से मिलने सीतापुर जेल पहुंचे अखिलेश यादव, बोले- समय बदलेगा… न्याय मिलेगा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार आजम खां के साथ अन्याय कर रही है। उनके परिवार को भी परेशान किया जा रहा है। यह पूरी तरह से अमानवीय है। उन्होंने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि आजम खां को न्याय जरूर मिलेगा।समय बदलता है। समय बड़ा बलवान होता है। आजम खां के साथ न्याय होगा।

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने झूठे मुकदमों का रिकॉर्ड बना दिया है लेकिन अंत में जीत सच्चाई की होती है। अखिलेश यादव शुक्रवार को वरिष्ठ नेता आजम खां से मिलने के लिए सीतापुर जेल गए थे। इसके बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि इलेक्टरोल बॉन्ड से भाजपा की सच्चाई बाहर आ गई है। अब पीडीए ही एनडीए को हराएगा। जनता वोट की तारीखों का इंतजार कर रही है। भाजपा की सरकार मुख्यमंत्रियों को जेल भेज रही है लेकिन इलेक्टोरल बॉन्ड से उनकी सच्चाई बाहर आ गई है।

अखिलेश यादव की आजम खां से मुलाकात को लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा रहा है। कहा जा रहा है कि आजम की सहमति मिलने के बाद ही रामपुर के प्रत्याशी पर मुहर लगेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img