Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर कसा तंज, जानिए- क्या बोले सपा मुखिया ?

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रहे पावर कट से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समय यूपी में ‘बत्ती गुल’ बड़ा मुद्दा बन चुका है। इस बीच समााजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा है।

सीएम योगी की तरफ से बिजली विभाग में सुधार को लेकर दिए गए बयान के बाद अखिलेश यादव ने कहा, उत्तर प्रदेश में पांच साल सरकार चलाने के बाद अब सरकार के दिमाग की बत्ती जली कि बिजली विभाग में व्यापक सुधार की
जरुरत है।

साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सरकार पर निजीकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार से सांठगांठ का अंत से ही हर सुधार का मूल है। अखिलेश यादव ने बुधवार को ट्वीट करते हुए लिखा, “उप्र में 5 साल सरकार चलाने के बाद अब सरकार के दिमाग की बत्ती जली कि बिजली विभाग में ‘व्यापक सुधार’ की ज़रूरत है।

बिजली विभाग के निजीकरण पर उतारू सरकार ये बताए कि जब उनके हाथ में नियंत्रण ही नहीं होगा तो सुधार लागू कैसे होंगे। भ्रष्टाचार से सांठगांठ का अंत ही हर सुधार का मूल है।”

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों उत्तर प्रदेश में रोस्टर के मुताबिक निर्बाध बिजली का आदेश देते हुए बिजली विभाग में व्यापक सुधार करने को कहा था। इसके साथ ही योगी ने कहा था कि भविष्य की ऊर्जा जरुरतों को ध्यान में रखकर कार्ययोजना तैयार की जाए। ऊर्जा मंत्री बिजली विभाग की कार्यप्रणाली की समीक्षा कर हर स्तर पर बड़े पैमाने पर बदलाव करें। बिजली बिल के समय से भुगतान के लिए उपभोक्ताओं प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img