Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

Akshaye Khanna: अक्षय खन्ना के पौराणिक अवतार ने दर्शकों को किया हैरान, अमिताभ बच्चन की दिलाई याद

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। तेजा सज्जा की ‘हनुमान’ फेम निर्देशक प्रशांत वर्मा अपने ‘प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स’ के तहत अगली फिल्म ‘महाकाली’ लेकर आ रहे हैं। आज फिल्म से अभिनेता अक्षय खन्ना का पहला लुक रिलीज़ किया गया। फिल्म में अक्षय खन्ना असुरों के गुरु शुक्राचार्य के किरदार में नजर आएंगे। सामने आए फर्स्ट लुक में अक्षय का अंदाज काफी दमदार और खतरनाक दिख रहा है। सफेद बड़े बाल और लंबी दाढ़ी में अक्षय को पहचानना मुश्किल है। उनकी एक आंख भी पूरी तरह सफेद दिखाई दे रही है, जो किरदार की भयावहता को और बढ़ा रही है। अक्षय के इस खतरनाक लुक को देखने के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं।

यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं

अधिकांश यूजर अक्षय के इस लुक की तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, कुछ यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। एक यूजर को अक्षय खन्ना का लुक देखकर ‘कल्कि 2898 एडी’ के अमिताभ बच्चन याद आ गए। जहां बिग बी ने अश्वत्थामा का किरदार निभाया था। एक यूजर ने अक्षय के लुक पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘अमिताभ बच्चन 40% डाउनलोड’। जबकि कई अन्य यूजर्स ने भी अक्षय के लुक की तुलना अमिताभ बच्चन के लुक से की है।

अक्षय खन्ना के इस लुक फैंस ने की तारीफ

कई लोगों ने अक्षय खन्ना के इस लुक की तारीफ भी की है। एक यूजर ने लिखा, ‘औरंगजेब, एजेंट और अब शुक्राचार्य। एक साल में एक ही आदमी के तीन अलग-अलग लुक। अक्षय खन्ना बहरूपिया हैं।’ जबकि कुछ एक अन्य यूजर्स ने अक्षय के लुक की तारीफ करते हुए इसे शानदार बताया है। एक प्रशंसक का कहना है कि अक्षय लगातार अच्छे किरदार निभा रहे हैं। ये अक्षय खन्ना का जमाना है।

यूजर ने बताया अक्षय को पुराना टैलेंट

अक्षय के ‘छावा’, ‘धुरंधर’ और इससे भी पहले ‘दृष्यम 2’ के किरदारों को याद करते हुए अब ‘शुक्राचार्य’ के किरदार में अक्षय को देखकर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। यूजर ने कहा कि अक्षय वाकई अपने अभिनय से पागल कर रहे हैं। एक यूजर ने अक्षय को पुराना टैलेंट बताया और उनकी तारीफ की। एक चाहने वाले ने कहा कि अक्षय हमेशा अवॉर्ड विनिंग परफॉर्मेंस देते हैं, लोगों का दिल जीतते हैं फिर गायब हो जाते हैं। उसके बाद फिर एक दमदार किरदार के साथ वापसी करते हैं।

‘हनुमान’ से हुई थी पीवीसीयू की शुरुआत

प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स की शुरुआत पिछले साल तेजा सज्जा की सुपरहीरो फिल्म ‘हनुमान’ के साथ हुई थी, जो भगवान हनुमान की कहानियों से प्रेरित थी। अब इस यूनिवर्स के तहत एक और फिल्म ‘जय हनुमान’ भी घोषित हो चुकी है। इसमें ऋषभ शेट्टी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। अब काली देवी पर आधारित ‘महाकाली’ इस फ्रैंचाइजी की तीसरी सुपरहीरो फिल्म है। इस ब्रह्मांड में ‘अधीरा’ भी शामिल है, जिसमें दसारी कल्याण भगवान इंद्र से प्रेरित एक पात्र के रूप में नजर आने हैं। वहीं मोक्षज्ञ तेजा अभिनीत एक अभी तक अनटाइटल फिल्म भी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img