Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

एमआईईटी में बीटेक क छात्र का ऐलानिया कत्ल

  • छात्र की चाकुओं से गोदकर हत्या, एक छात्र घायल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ/जानी खुर्द: बागपत बाइपास स्थित मेरठ इंस्टीट्यूट आॅफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एमआईईटी) में बीटेक के छात्र को आधा दर्जन जूनियर छात्रों ने कॉलेज परिसर में चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया। जबकि एक छात्र घायल हो गया। दिनदहाडेÞ हत्या कर भाग रहे कई हमलावरों को छात्रों व कॉलेज के सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। थाना पुलिस घटना के पीछे वर्चस्व की जंग की वजह मानकर जांच कर रही है। मृतक के पिता की ओर से नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है।

01 12

बागपत जनपद के थाना बड़ौत अंर्तगत गांव शिकोहपुर निवासी 24 वर्षीय निखिल पुत्र पुष्पेंद्र चौधरी बाइपास स्थित एमआईईटी क ॉलेज में हॉस्टल में रहकर बीटेक मैकेनिकल द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। निखिल का मंगलवार को कॉलेज में ही बीटेक प्रथम वर्ष में पढ़ने वाले एक छात्र से वर्चस्व की जंग को लेकर कहासुनी हुई थी। बुधवार सुबह करीब 10 बजे निखिल कक्षा में पढ़ाई कर रहा था कि आधा दर्जन छात्र धारदार हथियार लेकर कक्षा में घुस गये।

यह देख निखिल जान बचाने की गुहार लगाता हुआ बाहर भाग खड़ा हुआ। हमलावर छात्रों ने निखिल का पीछा कर उसे कॉलेज की लाइब्रेरी के पास घेर लिया और चाकुओं से ताबड़तोड़ गर्दन, छाती व कमर में प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। दिनदहाडेÞ कॉलेज कैंपस में हुई घटना से अफरा-तफरी मच गयी और कॉलेज के छात्रों ने गेट का ताला लगवाकर हमलावरों को घेर कर पुलिस को सूचना दी।

इसी बीच कॉलेज के छात्रों ने घायल निखिल व सुमित को इलाज के लिए सुभारती पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने निखिल को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पांच छात्रों को हिरासत में लेकर जांच में जुट गयी। घटना की जानकारी पर मृतक निखिल के परिजन व रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गये।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img