Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

ब्रह्मपुरी में युवक की ऐलानिया हत्या

  • सड़क पर चाकुओं से किए वार
  • युवक एक बार उठा तो बदमाश ने फिर आकर गर्दन काट दी
  • पूरी घटना सीसी कैमरे में कैद

जनवाणी संवाददाता  |

मेरठ: ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में एक युवक की ऐलानिया हत्या कर दी गई। भीड़भाड़ वाली सड़क पर युवक पर चाकुओं से वार किए गए। जब युवक ने उठने की कोशिश की तो बदमाश ने फिर आकर गर्दन काट दी। युवक को अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसकी मौत हो गई। हत्या की पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई है।

फिरोज नगर निवासी 25 वर्षीय साजिद किसी काम से इतिफाक नगर गया था। जब वो सड़क पर पैदल जा रहा था तभी तीन बदमाश आये और उसे घेर लिया। बदमाशो ने उसे पहले पीटा फिर चाकुओं से वार करना शुरू कर दिया। बदमाश जब उसे मरा समझ कर छोड़ कर जाने लगे उस वक़्त साजिद की सांसें चल रही थी|

उसने उठने की कोशिश की तभी एक बदमाश फिर से आया औऱ उसने साजिद की गर्दन काट दी। जिस वक्त साजिद की हत्या की जा रही थी उस वक़्त काफी लोगो की भीड़ लगी हुई थी। किसी ने भी उसे बचाने की कोशिश नही की।

बदमाशों के भागने के बाद लोगो ने साजिद को अस्पताल पहुंचाया जहाँ उसकी मौत हो गई। इस मामले में एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि कैमरे में युवक की हत्या कैद हो गई है। बदमाशो की तलाश की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img