- आलाय एफ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर किया पोस्ट, पोस्ट ने मचाया इंटरनेट पर हंगामा
- जमकर वायरल हो रही वीडियो, बिकिनी में योग करते शेयर की पोस्ट
डिजिटल फीचर डेस्क |
बॉलीवुड एक्ट्रेस ‘आलाय एफ’ ने अपने अनोखे अंदाज़ से इंटरनेट पर मचाया तहलका। एक्ट्रेस ‘पूजा बेदी’ की बेटी ‘आलाय एफ’ ने कुछ साल पहले ही ‘जवानी जानेमन’ फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था, जिसके बाद वो खूब चर्चा में आई। अलाया एफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अक्सर अपने फोटो और वीडियो फैन्स के साथ साझा करती नजर आ जाती हैं। फिलहाल अलाया मालदीव में छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं। मालदीव से एक्ट्रेस फैन्स के साथ जुड़ी हुई हैं और इंस्टाग्राम पर लगातार अपने वैकेशन पिक्स शेयर कर रही हैं।
हाल ही में अलाया फर्नीचरवाला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में अलाया समुद्र किनारे फ्लोर बिकिनी पहनकर चक्रासन करती नजर आ रही हैं। अलाया ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “जैसा की आप देख सकते हैं, मैं अपनी पर्सनल सेफ्टी का बहुत कम सम्मान करती हूं। इस जादुई क्षणों के लिए यह पूरी तरह से लायक है।”
इस वीडियो के अलावा अलाया ने मालदीव से अपनी कुछ बिकिनी पिक्स भी शेयर की थीं। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर खूब हंगामा मच गया, और आलाय एफ का ये वीडियो खूब वायरल हुआ।

