Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

उत्तर प्रदेश: अगले दो दिन लखनऊ, मेरठ और अलीगढ़ सहित कई शहरों में तेज बारिश के आसार, अलर्ट जारी

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: बादलों को नमी का साथ मिला तो गुरुवार और शुक्रवार को लखनऊ, मेरठ, कानपुर अलीगढ़ और बनारस समेत कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है। बुधवार को लगभग पूरे दिन जल से भरे बादल उमड़ते-घुमड़ते रहे लेकिन लोकल स्तर पर नमी का भरपूर साथ न मिलने पर कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हुई।

हालांकि पिछले 24 घंटों के दौरान दिन और रात के तापमान में कमी आने से उमस से राहत मिली है,मौसम विभाग ने 30 जून को चमक-गरज के साथ बूंदों की बौछार (थंडर शावर) पड़ने का अनुमान लगाया है। यह पूर्वानुमान 27 जून के लिए भी था लेकिन लोगबाग बारिश का इंतजार ही करते रहे।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, ऐसा वातावरण में पर्याप्त नमी न होनेके कारण हुआ। सुबह 96 प्रतिशत नमी थी जो दिन में घटते हुए 76 प्रतिशत तक पहुंच गई। बीएचयूके मौसम विज्ञानी प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि अब परिस्थितियां अनुकूल दिख रही हैं।

इसलिए अगले दो दिन अच्छी बारिश की संभावना है। धान की रोपाई के लिए किसान भी अब अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। ज्यादातर किसानों की धान की नर्सरी रोपाई के लिए तैयार हो चुकी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img