Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

एलेक्जेंडर क्लब: अब वृद्ध संभालेंगे सत्ता की कमान

  • एलेक्जेंडर क्लब की वार्षिक बैठक 23 को, रखा जाएगा नया प्रस्ताव
  • 15 साल पुराने सदस्य ही लड़ सकेंगे क्लब के चुनाव

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: एलेक्जेंडर क्लब में लाखों के घोटाले होते रहे हैं। पहले भी इसको लेकर अंगुली उठती रही हैं। तत्कालीन डीएम रणदीप रिणवा ने क्लब को पटरी पर लाने की कोशिश की थी, जिसके बाद क्लब संचालक घुटनों में आ गए थे, लेकिन फिर से क्लब को मनमाने ढंग से संचालित किया जाने लगा हैं। वेस्ट यूपी के 90 साल पुराने एलेक्जेंडर क्लब में अब युवाओं को चुनाव लड़ने का मौका नहीं मिलेगा।

बुजुर्ग और 15 साल से क्लब के सदस्य रहने वाले ही चुनाव लड़ सकते हैं। ऐसा फरमान जारी हुआ हैं। क्लब की बागडोर संभालने वाले मठाधीशों की दूषित मानसिकता तो देखिये कि एजीएम में कहा गया कि जो महिलाएं आना चाहे तो वो भी आ सकती हैं, ऐसा कहा गया है, लेकिन सदस्य महिला हो या पुरुष सभी सदस्यत हैं।

महिलाओं के लिए इस तरह का उल्लेख किया जाना ही दूषित मानसिकता का द्योतक हैं। एलेक्जेंडर क्लब की 23 जुलाई को होने वाली वार्षिक कार्यकारिणी की बैठक में वृद्धों को ही चुनाव लड़ाने के प्रस्ताव लाया जा रहा है। कार्यकारिणी के सचिव ने क्लब के अध्यक्ष जिलाधिकारी को भी इस बाबत प्रस्ताव भेज दिया है।

एलेक्जेंडर क्लब की सदस्यता हासिल करना टेढ़ी खीर के समान है। इस प्रतिष्ठित क्लब से शहर के 1330 नामचीन लोग जुड़े हुए है। पिछले पांच सालों से इस क्लब को लेकर तमाम सवाल उठने लगे हैं। वर्तमान कार्यकारिणी ने पुरानी कार्यकारिणी पर लाखों रुपये के गबन का आरोप लगाया गया था। ये आरोप पहले भी लगते रहे हैं। ये कोई नई बात नहीं हैं। कहीं शराब घोटाला तो कहीं कूपन का घपला चलता रहा हैं।

अब क्लब की वर्तमान कार्यकारिणी जिसमें उपाध्यक्ष राकेश जैन, सचिव गौरव अग्रवाल और कोषाध्यक्ष शुभेन्द्र मित्तल है ने 23 जुलाई की शाम छह बजे वार्षिक आम सभा बुलाई है, जो क्लब के परिसर में होगी। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि क्लब ने युवाओं की तरक्की के रास्ते बंद कर दिये है। पहले क्लब के चुनाव में कोई भी खड़ा हो सकता था, लेकिन अब जो नये कानून प्रस्तावित किये गए हैं, उसके मुताबिक अब क्लब की कार्यकारिणी में सिर्फ बुजुर्गों का कब्जा ही रहेगा।

सचिव गौरव अग्रवाल ने बताया कि उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर वही सदस्य खड़ा हो सकता है, जिसकी क्लब में सदस्यता पन्द्रह साल पूरी हो गई है, जबकि कार्यकारिणी सदस्यों के लिये क्लब में 10 साल की सदस्यता होना अनिवार्य कर दिया गया है। सचिव ने बताया कि रविवार को होने वाली एजीएम में इस प्रस्ताव को रखा जाएगा। इसे लागू करने में 1330 सदस्यों की सहमति और असहमति पर निर्भर करेगी।

अगर यह प्रस्ताव एजीएम में पास हो जाता है तो युवाओं के रास्ते पूरी तरह से बंद हो जाएंगे। अगर कोई युवा 30 साल का है और सदस्य बना है तो उसे 45 साल की उम्र में चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा। एक तरफ जहां सरकार युवाओं को आगे बढ़ाने के लिये नई योजनाएं ला रही है और नये रास्ते बना रही है, वही एलेक्जेंडर क्लब युवाओं को दरकिनार कर बुजुर्गो के हाथ में क्लब की बागडोर देने की योजना बना रहा है। ऐसा क्लब के मठाधीश योजना बना रहे हैं।

एजीएम के पहले बवाल, डीएम से मिलेंगे सदस्य

एलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब में कार्यकारिणी सदस्यता के लिए 10-15 वर्षों का न्यूनतम मानक तय करके वर्तमान कार्यकारिणी विवादों में घिर गई है। क्लब के काफी सदस्यों ने इसका घोर विरोध करते हुए डीएम से मिलकर इस पर रोक लगाने को कहेंगे। सदस्यों का कहना है कि यह प्रस्ताव हमारे क्लब के मूल्यों को खतरे में डालता है। नया संशोधन सभी सदस्यों के लिए समानता, निष्पक्षता, और समान अवसर के मूल सिद्धांतों को के खिलाफ है।

गौरतलब है कि क्लब की वार्षिक आम सभा 23 जुलाई को होने जा रही है और इसमें नया संशोधन रखा जाएगा। सदस्यों ने कहा कि लेक्जेंडर एथलेटिक क्लब में, हम विविधता का मूल्यांकन करते हैं और नए सदस्यों के साथ नई परिप्रेक्ष्य और नवीनतम विचारों को सराहते हैं। एक खुले और पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया बनाए रखकर, हम सुनिश्चित करते हैं कि सभी योग्य और जोशीले व्यक्तियों को मौका मिलता है कि वे हमारे समुदाय के विकास में नेतृत्व करें और योगदान दें।

18 22

एलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब के आम सदस्यों, ने कहा हमारे क्लब ने हमेशा से विविधता और विचारों के एक खुले विनिमय पर आधारित किया है। इस प्रस्ताव के खिलाफ होकर, हम सभी सदस्यों के अधिकारों और आवाजों के लिए खड़े हैं। हम मजबूती से मानते हैं कि नेतृत्व की क्षमता का मूल्यांकन उत्साह, समर्पण, और खेल के प्रति जोश के आधार पर होना चाहिए, सदस्यता की अवधि के आधार पर नहीं। अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब के आम सदस्यों ने इस प्रस्ताव का पुरजोर विरोध किया और कहा कि चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार का अवरोध पैदा न किया जाए।

इसको लेकर जिलाधिकारी दीपक मीणा से मुलाकात करके इस पर रोक लगाने की मांग करेंगे। आज की बैठक मे विवेक गर्ग, संजय कुमार, राहुल दास, सुधीर रस्तोगी, राज कुमार अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल गार्डन सिटी, धर्म महाजन, राजेन्द्र सिंह आलोक बंसल पूर्व सचिव, राहुल देव, अजय चौधरी, अजय राजपाल, अनिल महाजन, शरद चंद्र, राकेश क्षेत्रपाल, आकाश खन्ना, हिमांशु अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, सचिन देव, सुमित सिंघल, प्रो. प्रवीण दुबलिश आदि मौजूद थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img