Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

महाकुंभ से पहले पूरे हो जाएंगे सभी निर्माण कार्य

जनवाणी संवाददाता |

लक्सर: मंडल रेल प्रबंधक तरूण प्रकाश ने शुक्रवार को लक्सर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि लक्सर में 90 फीसदी कार्य पूरे हो चुके हैं। महाकुंभ से पहले दिसंबर माह तक सभी कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान रेलवे के तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

मुरादाबाद मंडल के डीआरएम तरूण प्रकाश शुक्रवार को लक्सर पहुंचे। उन्होंने लक्सर में नए प्लेटफार्म के निर्माण, प्लेटफार्म संख्या तीन – चार के नवीनीकरण, फुटओवर ब्रिज के नवीनीकरण के साथ सर्कुलेटिंग एरिया में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यों पर संतोष जताते हुए निर्माण कार्य में गुणवत्ता व समय से कार्य पूरे करने के लिए गति पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

मंडल रेल प्रंबंधक ने तरूण प्रकाश ने बताया कि कुंभ के दौरान ट्रेनों आवागमन और क्राउड कंट्रोल के दौरान लक्सर की भूमिका महत्तवपूर्ण है। यहां कराए जा रहे कार्य 90 फीसदी तक पूरे हो गए हैं। दिसंबर माह तक कुंभ से पहले सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। रेलवे ट्रेनों के संचालन के दौरान पहले से ही कोविड संक्रमण से बचाव के लिए सभी दिशा निर्देशों का पालन कर रहा है।

आगामी कुंभ के दौरान जो भी दिशा निर्देश रहेंगे उनका पालन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यात्रियों के आवागमन के लिए रेलवे स्टेशन को सुविधाजनक तरीके से सीधे सडक मार्ग से जोडने के लिए जिला प्रशासन का सहयोग अपेक्षित है। विभाग की ओर से रेलवे परिसर में कार्य कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा, सीनियर डीओएम नवीन कुमार, सीनियर डीईएन अरूण कुमार, सीएमएस डॉ. जगदीश चंद्र, सीनियर डीएससी आरपीएफ अपूर्व अग्निहोत्री, सीनियर डीईई सचिन गोयल, स्टेशन अधीक्षक संतोष कुमार, आरपीएफ निरीक्षक सोनी शर्मा, आईओडब्ल्यू बृजमोहन सिंह आदि मौजूद रहे।

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशूतोष गंगल के लक्सर हरिद्वार रेलमार्ग पर बहादरपुर के समीप बने रेलवे के नए केबिन के निरीक्षण को लेकर विभागीय अधिकारियों ने तैयारियां की थी। उनकी स्पेशन ट्रेन कुछ क्षण आऊटर पर रूकी थी लेकिन इसके बाद ट्रेन रवाना हो गई। यहां मौजूद अधिकारी भी इसके बाद वापस लौट गए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img