Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

रात भर हंगामा और सुबह हो गया समझौता

  • सुरक्षाकर्मी के साथ गाली गलौज पर पार्षद के खिलाफ मेयर ने दी थी तहरीर

जनवाणी संवाददाता |

रुड़की: नगर में चलाए जा रहे रात्रि सफाई अभियान के दौरान कांग्रेस पार्षद आशीष अग्रवाल द्वारा मेयर गौरव गोयल के सुरक्षाकर्मी नवीन रमोला के साथ की गई अभद्रता तथा बदसलूकी के बाद कोतवाली सिविल लाइन में दी गई तहरीर पर आज पार्षद आशीष अग्रवाल ने लिखित में माफी मांग ली है,जिसमें उसने पुलिस कर्मी नवीन रमोला के साथ शराब के नशे में की गई बदसलूकी पर खेद व्यक्त करते हुए भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृति न होने का आश्वासन दिया।

विदित हो कि रात्रि के समय रुड़की नगर में गत एक सप्ताह से सफाई अभियान चलाया जा रहा है,जिसका मेयर गौरव गोयल द्वारा रात्रि समय में निरीक्षण कर सफाई कार्यों का जायजा लिया जाता है,इसी क्रम में रात मेन बाजार में सफाई के दौरान कांग्रेसी पार्षद शराब के नशे में धुत मेयर गौरव गोयल के सुरक्षाकर्मी से भीड़ गया था,जिसकी शिकायत सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी को लिखित रूप रात में दे दी गई थी।

पुलिस ने रात में ही कांग्रेसी पार्षद के घर पर दबिश दी,लेकिन वह घर पर नहीं मिला।पुलिस के दबाव के चलते आज दोपहर उसने कोतवाली पहुंचकर अपना माफीनामा दिया तथा भविष्य में आगे कभी भी इस प्रकार की पुनरावृति ने होने का आश्वासन देते हुए अपनी गलती स्वीकार की।

इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र चौहान,अजय प्रधान पार्षद प्रतिनिधि,संजीव राय टोनी पार्षद,जेपी शर्मा,राखी शर्मा आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img