जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: किसानों को अपनी मांगों को लेकर लगाए गए किसान आंदोलन का शहर में तो कोई बड़ा असर नहीं है, लेकिन जिले के तमाम हाईवे और प्रमुख मार्गों पर किसानों का कब्जा है। भाकियू प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत रामपुर तिराहे पर पहुुंच गए हैं। इसके अलावा जिले में दस स्थानों पर जाम के चलते यातायात ठप्प हो कर रह गया है।
भाकियू समेत तमाम किसान संगठनों द्वारा शुक्रवार को भारत बंद के आह्वान के चलते जिले में तमाम मुख्य मार्गों पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके चलते दस स्थानों पर जाम का ऐलान भाकियू ने किया था। रामपुर तिराहे पर खुद भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत मोर्चा संभाल रहे हैं।
इसके अलावा नेशनल हाईवे 58 पर मंसूरपुर और पुरकाजी में किसानों द्वारा चक्का जाम है। जिले में पुरकाजी ब्लाक हाइवे फलौदा कट, चरथावल ब्लाक रोहाना हाइवे, बघरा ब्लाक लालूखेडी स्टैण्ड, बुढाना ब्लाक बायवाला, शाहपुर ब्लाक पुलिस चौकी शाहपुर, जानसठ ब्लाक मीरापुर बायपास मोंटी तिराहा, मोरना ब्लाक चैधरी चरण सिंह चैक, सदर ब्लाक व रामपुर तिराहा, खतौली ब्लॉक नावला कोठी हाईवे, मेरठ करनाल रोड फुगाना पर ओमपाल मलिक के नेतृत्व में जाम लगा है।

