Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

भाजपा सरकार में प्रदेश का हुआ चहुमुखी विकास

  • भाजपाईयों ने लगाई गांव-गांव चौपाल

जनवाणी संवाददाता |

बुढनपुर: भाजपा के वरिष्ठ युवा नेता आयुष चौहान ने भाजपा सरकार के चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में किसान चौपाल लगाकर सरकार की नीतियां व लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। गुरुवार को भाजपा के वरिष्ठ युवा नेता आयुष चौहान ने क्षेत्र के गांव मंगलखेडा हरोली मकनपुर, बेरखेडा, रामपुरकिशना, सत्तोनंगली, अनीशानंगली आदि में चौपाल लगाकर सरकार की नीतियों के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने क्षेत्र का चहुंमुखी विकास किया गया। प्रत्येक गरीब को आवास योजना से लेकर विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, वृद्धा पेंशन सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ देने का काम किया। उन्होंने कहा भाजपा सरकार में बिजली, पानी, सड़क का रिकॉर्ड तोड़ कार्य हुआ है। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार देश के जनता को अनेक सुविधाएं देने के लिए प्रयासरत हैं।

उन्होंने कहा भाजपा सरकार में गरीबों मजदूरों को उनका हक दिलाया गया। लाकडाउन में जनता को हर सुविधा देने का कार्य भाजपा सरकार मे किया गया। किसी भी गरीब को भूखे नहीं सोने दिया गया। भाजपा सरकार में महिलाओं को उनका सम्मान वापस दिलाया गया।

इससे पहले भी पहले की सरकारों में महिलाओं का उत्पीड़न होता रहा और सरकार मुख दर्शक बन तमाशा देख कर रहे, लेकिन भाजपा सरकार में समस्याओं की त्वरित सुनवाई हुई। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सुरेश चंद, मंडल महामंत्री, मंडल उपाध्यक्ष अलीमुद्दीन अंसारी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...
spot_imgspot_img