Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

दुष्कर्म का आरोपी कथित सपा नेता गिरफ्तार, जेल भेजा

  • कप्तान के आदेश पर देहात कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा

जनवाणी संवाददाता |

बेहट: तंत्र विद्या के जरिए नाबालिग को वश में कर बंधक बनाकर रेप करने के मामले में पुलिस ने सपा नेता सहित उसकी पत्नी के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सपा नेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कोतवाली बेहट इलाके के गांव पानसर निवासी सुरेश कुमार पुत्र बलबीर सिंह खुद को समाजवादी पार्टी का नेता बताता रहा है। थाना कोतवाली देहात इलाके के एक गांव निवासी महिला ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया था कि उसके पति की जान-पहचान पानसर गांव निवासी सुरेश पुत्र बलबीर से थी। जान पहचान के कारण सुरेश का उनके घर आना जाना भी था।

बताया कि दस अक्टूबर को सुरेश उनके घर आया और बताया कि उसकी पत्नी रूबी की तबियत खराब है। पत्नी की देखभाल के लिए सुरेश महिला की 17 वर्षीय नाबालिग बेटी को अपने साथ ले गया। आरोप है कि दस दिन बीत जाने के बाद भी जब बेटी को वापस नहीं लाया तो पीड़ित महिला अपने पति के साथ पानसर गांव पहुंची तो आरोपितों ने उसकी बेटी को छिपा दिया। बाद में भीड़ इकट्ठा हुई तो उसकी बेटी सामने आई लेकिन वह नशे जैसी हालत में थी। महिला का आरोप है कि जब वह अपनी बेटी को वापस ले जाने लगी तो विपक्षी सुरेश कुमार पुत्र बलबीर ने कहा कि उसने तुम्हारी बेटी से शादी कर ली है। महिला का दावा है कि उसकी बेटी नाबालिग है और सुरेश कुमार ने उसकी बेटी को तंत्र विद्या के जरिये अपने वश में कर लिया और उसके साथ रेप किया।

पीड़िता ने एसएसपी से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने मामले की जांच कराने के बाद कोतवाली देहात पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। कोतवाली देहात पुलिस ने समाजवादी पार्टी के कथित नेता सुरेश कुमार पुत्र बलबीर सिंह व उसकी पत्नी रूबी पत्नी सुरेश कुमार निवासी गांव पानसर कोतवाली बेहट के खिलाफ धारा 342, 376, पॉक्सो एक्ट व 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाली इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस ने आरोपित सुरेश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय के पेश किया, जहां से पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।

चुनाव भी लड़ा था दुष्कर्म का आरोपी

बेहट: रेप व पॉक्सो के मामले ने जेल गया कथित सपा नेता जिला पंचायत का चुनाव भी लड़ चुका है। बताया जाता है कि सुरेश कुमार इससे पहले आजाद समाज पार्टी में था और जिला पंचायत के वार्ड 5 से चुनाव भी लड़ा था लेकिन वह चुनाव हार गया था। चुनाव हारने के बाद आसपा छोड़ सुरेश समाजवादी में शामिल हो गया था और खुद को समाजवादी नेता बताने लगा था।

सपा नेता ने सुरेश को बचाने में लगाया पूरा जोर

बेहट। जिले के एक समाजवादी पार्टी के विधायक का करीबी और बेहट विधानसभा क्षेत्र से विधायक बनने का ख्वाब देख रहा एक सपा नेता ने रेप व पॉक्सो के आरोपित को बचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया। बताया जाता है कि उक्त सपा नेता पहले किसी टीवी सीरियल में भी काम कर चुका है। लेकिन अब बेहट विधानसभा सीट से विधायक बनने का ख्वाब देख रहा है। क्या रेप और पॉक्सो के आरोपियों की पैरवी करने वाले को जनता बेहट से विधायक बनता देखना चाहेगी..? बहरहाल ये तो भविष्य की बात है लेकिन उक्त सपा नेता द्वारा रेप व पॉक्सो के आरोपियों की पैरवी करना जिलेभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। विश्वसनीय सूत्रों की माने तो सपाइयों का एक गुट उक्त प्रकरण को लेकर जल्दी ही पूर्व मुख्यमंत्री व सपा मुखिया से मुलाकात करेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img