Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया ने किया नामांकन दर्ज

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: खतौली विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव की रणभेरी बज उठी है। रालोद-सपा ने गठबंधन उम्मीदवार के तौर पर गाजियाबाद निवास मदन भैया को उम्मीदवार घोषित किया है। बुधवार को मदन भैया ने समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन किया। उन्होंने कहा कि उनके मुद्दे किसान, मजदूर और अल्पसंख्यक से जुड़े हैं। बताया कि इन्हीं को लेकर वह पीड़ित वर्ग को राहत दिलाने के लिए संघर्ष करेंगे। बाहरी के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुद्दो से ध्यान भटकाने के प्रतिद्वंदी ऐसा फैला रहे हैं।

खतौली सीट पर उप चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां शुरू हो गई। 5 दिसंबर को खतौली सीट पर उप चुनाव होना है। रालोद के खाते में आई इस सीट पर पार्टी ने 4 बार के पूर्व विधायक मदन गोपाल उर्फ मदन भैया को प्रत्याशी बनाया है। मदन भैया ने क्षेत्र में जनसंपर्क शुरू कर दिया है। मदन भैया ने बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन करने की बात कही है। खतौली विधानसभा सीट पर भाजपा ने भी निवर्तमान विधायक विक्रम सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी पर दांव खेला है। मंगलवार को जारी हुई उप चुनाव प्रत्याशियों की सूची में राजकुमारी सैनी के नाम की घोषणा की गई। वहीं नामांकन प्रक्रिया के दौरान बुधवार को कलक्ट्रेट में भारी पुलिस बल तैनात रहा। वहीं खुफिया विभाग भी सक्रिय रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img