Thursday, February 19, 2026
- Advertisement -

पारे के साथ सब्जियों के दाम भी आसमान में

  • फलों के मुकाबले जेब काट रहे सब्जियों के दाम

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जैसे-जैसे गर्मी का पारा बढ़ता जा रहा है। वैसे-वैसे सब्जियों के दाम भी आसमान को छूने लगे हैं। अब हालात यह हो गए हैं कि फलों के मुकाबले सब्जियों के दाम जेब काटने में लगे हुए हैं। रोजमर्रा की सामान्य सब्जियां भी फलों से महंगी बिक रही हैं। पुदीना की कीमतें 100 रुपये किलो तक पहुंच चुकी हैं। मंडी और फुटकर बाजार दोनों में फलों से महंगी सब्जियां बिक रही हैं।

लहसुन, धनिया, पुदीना 100 रुपये पार

गर्मी में लहसुन, पुदीना की चटनी खाने वालों को सबसे ज्यादा महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। सब्जी को सजाने वाला धनिया 100 रुपये किलो बिक रहा है। लहसुन, पुदीना भी 100 रुपये प्रति किलो का भाव पार कर चुका है। इतना ही नहीं तेज गर्मी, धूप के कारण टमाटर जल्दी सड़ रहा है। टमाटर खराब होने की वजह से किसानों और सब्जी विक्रेताओं दोनों को नुकसान हो रहा है।

14 24

बाजार में टमाटर की आवक भी घट गई है। ऐसे में टमाटर की कीमतें 60 रुपये किलो तक पहुंच चुकी हैं। हरी मिर्च भी 40 रुपये किलो से बिक रही है। थोक मंडी से महंगी सब्जी फुटकर बाजार में बिक रही है। शहर के सभी सब्जी वाले यहां से सब्जी ले जाकर फुटकर में बेचते हैं। पॉश कालोनी साकेत, सिविल लाइंस में आलू 30 रुपये किलो, भिंडी 40 रुपये, टिंडा 40 रुपये, पालक 50 रुपये किलो तक है।

जबकि सदर बाजार, जेलचुंगी, लालकुर्ती, सोहराब गेट सब्जी मंडी में इन्हीं सब्जियों के दामों में 10 से 12 रुपये का अंतर है। इस वक्त लौकी, करेला, बैंगन और कद्दू 30 से 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। जबकि इन्हीं सब्जियों के दाम मंडी में 10 से 15 रुपये सस्ते हैं।

15 25

जबकि सब्जियों के मुकाबले फलों के दाम फिलहाल नियंत्रण में है। इस वक्त तरबूज 10 से 15 रुपये, खरबूजा 20 रुपये और आम 60 रुपये किलो बिक रहा है। लीची अभी बाजार में नई आई हुई है। इस कारण 100 रुपये किलो बिक रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP News: मोहन भागवत की CM Yogi और Deputy CM से मुलाकात, सियासी हलचल तेज

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख...

PM Modi का AI Impact लीडरशिप सम्मेलन 2026 में भाषण, मानव केंद्रित AI और जिम्मेदारी पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AI...

UP News: डॉ. मोहन भागवत का बयान, मंदिरों की आय जन कल्याण के लिए हो और BJP सरकार को संघ नहीं चलाता

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक...
spot_imgspot_img