जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: एमएलसी चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियों को तेज कर दिया है। जिसमें सभी पार्टियां नामांकन के साथ-साथ किस तरीके से मतदाता को अपनी तरफ प्रभावित किया जाए। उसके लिए पुरजोर तरीके से प्रयास कर रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को भी पांच प्रत्याशियों ने कमिश्नरी पर नामांकन प्रक्रिया में भाग लिया। वहीं, ओमप्रकाश शर्मा, शमशाद समेत पांच प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है।
हालांकि अबकी बार कोविड-19 के वजह से पूर्व की भांति जुलूस रोक लगी हुई है। सिर्फ कोविड-19 का पालन करते हुए प्रत्याशी आवेदन कर सकते हैं। एमएलसी चुनाव में भाजपा अपने प्रत्याशियों को विजय बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। वहीं, दूसरी ओर समाजवादी पार्टी ने भी चुनाव जीतने के लिए जोर आजमाइश शुरू कर दिया। जिससे चुनाव काफी कड़े मुकाबले का होगा।

बता दें पांच नवंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 12 नवम्बर नामांकन की आखिरी तारीख होगी। वहीं, 13 नवम्बर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 17 नवम्बर नामांकन वापसी की आखिरी तारीख है। पहली दिसम्बर को मतदान होगा। तीन दिसम्बर को मतगणना होगी और उसके बाद परिणाम घोषित कर दिये जाएंगे।
मेरठ सहारनपुर मंडल में नौ जिलों के अंतर्गत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 113 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 111 एवं वर्तमान स्थिति के अनुसार संभावित संख्या में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 300 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 112 बनाया गया। जिनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र 297016 एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 30012 मतदाता वोट करेंगे।

नामांकन का खुला खाता
मेरठ खंड शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन का खाता खुल गया। मेरठ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी के लिए सहारनपुर के रजनीश चौहान ने पहला नामांकन दाखिल किया। अब तक किसी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया था।
सोमवार को सपा प्रत्याशी शमशाद अली स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन दाखिल कर रहे हैं। इसी तरह निवर्तमान एमएलसी ओमप्रकाश शर्मा और हेम सिंह पुंडीर भी आज नामांकन दाखिल करेंगे। एमएलसी चुनाव में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी प्रमुख दलों की ओर से प्रत्याशी मैदान में उतरने लगे हैं।

