Tuesday, March 10, 2026
- Advertisement -

Bigg Boss 19: सोते वक्त सांस की समस्या से जूझ रहे हैं अमाल मलिक, बिग बॉस 19 में हुआ खुलासा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। रियलिटी शो बिग बॉस 19 में इस बार सिंगर अमाल मलिक अपनी निजी जिंदगी और सेहत को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में शो में उन्हें सोते वक्त एक मशीन से जुड़े हुए देखा गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। फैंस उनकी सेहत को लेकर काफी चिंतित नजर आए। अमाल मलिक ने घरवालों से बातचीत में खुलासा किया कि वह लंबे समय से रात में सो नहीं पाते। जानिए आखिर किस बीमारी से पीड़ित हैं अमाल मलिक।

अमाल मलिक को स्लीप एपनिया डिसऑर्डर है

गायक अमाल मलिक को स्लीप एपनिया डिसऑर्डर है। सिंगर ने बिग बॉस 19 शो के दौरान अपनी बीमारी के बारे में बात करते हुए कहा, “मुझे नींद न आने की बीमारी है, इसलिए लोगों को मेरे खर्राटों की समस्या से जूझना पड़ सकता है।” बता दें कि इस बीमारी के चलते पेशेंट को सोने के दौरान सांस लेने में दिक्कत होती है और कई बार सांस पूरी तरह से थम जाती है। इस वजह से नींद भी टूट जाती है।

तस्वीर हुई वायरल

बिग बॉस के घर से सिंगर की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वो चेहरे पर एक मशीन लगाए हुए दिख रहे हैं। बता दें कि, स्लीप एपनिया की स्थिति से निपटने के लिए अमाल मलिक CPAP (कंटीन्यूअस पॉजिटिव एयरवे प्रेशर) मशीन रखते हैं, जो सोते समय वह लगाते हैं। इससे सांस लेने में कोई दिक्कत नहीं होती है और आसानी से नींद आती है।

बिग बॉस 19 शो के बारे में

सलमान खान रियलिटी शो बिग बॉस के 19वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। प्रतियोगियों की बात करें, तो इनमें अश्नूर कौर, जीशान कादरी, तान्या मित्तल, नगमा मिराजकर, अवेज दरबार, नेहल चुडासमा, अभिषेक बजाज, बसीर अली, गौरव खन्ना, नतालिया जानोसजेक, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट, नीलम गिरी, कुनिका सुदानंद, अमाल मलिक और मृदुल तिवारी जैसे नाम शामिल हैं। बिग बॉस का यह शो रात 9 बजे जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग कर रहा है और रात 10.30 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

कनाडा में भारतीयों के पढ़ाई के अवसर

अगर आप भी विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना...

तेजी से बढ़ती डिजिटल मार्केटिंग इंडस्ट्री

आज के समय में करियर बनाने के लिए डिजिटल...

वाट्सऐप ग्रुप के सुप्रभात वीर

आज के डिजिटल युग में 'आतंकवाद' केवल सीमाओं पर...

बालेंद्र शाह भाारत से कैसे रखेंगे संबंध

हिमालय की उपत्यका में बसा देश नेपाल के आम...

संभावित ऊर्जा संकट और भारत

इस्राइल और अमेरिका द्वारा संयुक्त तौर पर 28 फरवरी...
spot_imgspot_img