- 92.2 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय, जनपद का नाम किया रोशन
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: बीएसएम पब्लिक स्कूल के छात्र अमन जिंदल ने जेईई मेन्स परीक्षा में 92़ 2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार, विद्यालय और जनपद नाम रोशन किया। विद्यालय प्रबंध समिति ने छात्र को शुभकानाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।
फरवरी माह में एनटीए द्वारा जेईई मैन्स परीक्षा का आयोजन करया गया था। जेईई मैन्स परीक्षा में बीएसएम स्कूल के मेधावी छात्र अमन जिन्दल ने कोरोना काल में भी कठिन परिश्रम करते हुए जेईई मेन्स की परीक्षा मे 92़ 2 प्रतिशत प्राप्त कर अपने सपनों को पंख लगाए है।
स्कूल चेयरमैन सूर्यवीर सिंह व स्कूल मैनेजर छाया सिंह ने छात्र अमन जिन्दल को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होने कहा है जो बच्चे कठिन परिश्रम करते है उनके लिए कोई मंजिल पाना मुश्किल नही होता।
ऐसे कठिन समय में भी इस बच्चे ने इतने अच्छे अंक प्राप्त कर आने वाले बच्चों का मागदर्शन किया है तथा इस उपलब्धि को प्राप्त कर अपने विद्यालय का ही नही अपने शिक्षको को भी गौरवन्वित किया है। छात्र अमन जिंदल ने बताया कि इस सफलता को प्राप्त करने में मेरे शिक्षक एवं मेरे अभिभावकों का पूर्ण सहयोग रहा।
प्रधानाचार्य राजकुमार धीमान ने छात्र अमन जिन्दल को बधाई देते हुए कहा कि सभी बच्चो को प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना चाहिए। जिससे बच्चें का मानसिक विकास तेजी से हो सके। उन्होने कहा कि बच्चो को अपने लक्ष्य टारगेट का शुरू से ही पता होना चाहिए। जिससे वह सही मार्ग का चुनाव कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल हो सके।

