जनवाणी संवाददाता |
पथरी: हरिद्वार ग्रामीण विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने ग्राम अम्बूवाला में मुख्य मार्ग निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। विधायक ने कहा है कि विकास में बजट की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी हर गांव व कॉलोनी के मार्ग पूरी तरह दुरुस्त रखे जाएंगे।
हरिद्वार ग्रामीण विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा है कि हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र का संपूर्ण विकास कराना ही उनकी प्राथमिकता है। ग्रामीणों की ओर से सड़क, खड़ंजा, नाले व नाली के जितने भी प्रस्ताव आ रहे हैं। उन्हें जल्द से जल्द स्वीकृत कराकर कार्य शुरू कराए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा है कि जिन गांव में बिजली की लाइनों के तार ढीले होने की शिकायत मिल रही है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों से कहकर तारों की खिंचाई कराई जा रही है। क्षतिग्रस्त तार बदलवाए जा रहे हैं। कुछ जगह पर पुलिया का निर्माण भी कराया जा रहा है ताकि कहीं पर भी जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो।
हरिद्वार ग्रामीण विधायक ने कहा है कि कुछ कालोनियों व गांव में लो वोल्टेज की समस्या सामने आ रही थी। वहां पर अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर लगवाए जा रहे हैं। ताकि गन्ना किसानों को शुगर मिल में गन्ने की आपूर्ति करने में कोई किसी तरह की दिक्कत न हो।
इसके लिए किसानों की इच्छा के अनुसार उनके गांव में संबंधित शुगर मिलों के तौल केंद्र लगवाए जा रहे हैं। किसान ईख की छिलाई कर खेत खाली कर सके और गेहूं की बुवाई समय से हो सके। इसके लिए शुगर मिल प्रबंधनों से शुरुआती दौर में गन्ने का इंडेंट अधिक से अधिक भेजने के लिए कहा गया है।
हरिद्वार ग्रामीण विधायक ने ग्रामीणों व किसानों को आश्वस्त किया है कि गन्ने के भुगतान में और तेजी कराई जाएगी। जिससे कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार हो सके। किसानों की आर्थिक तंगी दूर हो सके।
सड़क निर्माण कार्य शुभारंभ के अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा के मंडल अध्यक्ष विकास कुमार, अर्जुन चौहान, दिनेश चौहान, राजकुमार चौधरी, बृजेश धीमान, लोकेश कुमार, जगराम चौहान, जाहिद अली, कुंदन कुमार, अनिल चौहान, अंकित चौहान, बृजेश कुमार, सुरेश चौहान, रवि कुमार, अंजित चौहान, दुष्यंत कुमार आदि ग्रामवासी मौजूद रहे सभी ने हरिद्वार ग्रामीण विधायक का स्वागत किया।

