Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ संक्रमित, ओलंपिक में नहीं खेलेगी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: अमेरिका की टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ का कोरोना वायरस के लिए किया गया परीक्षण पॉजिटिव आया है और वह टोक्यो ओलंपिक से हट गई हैं।

गॉफ ने ट्वीट किया कि मैं इस समाचार को साझा करते हुए बेहद निराश हूं कि मुझे कोविड के लिए पॉजिटिव पाया गया है और मैं टोक्यो में ओलंपिक खेलों में नहीं खेल पाऊंगी।

उन्होंने कहा कि ओलंपिक में अमेरिका का प्रतिनिधित्व करना मेरा सपना रहा है और उम्मीद है कि भविष्य में मुझे इसके मौके मिलेंगे।

गॉफ इस महीने के शुरू में विम्बलडन के चौथे दौर तक पहुंची थी जहां उन्हें एंजलिक कर्बर ने 6-4, 6-4 से हराया था। सत्रह वर्षीय गॉफ डब्ल्यूटीए रैंकिंग में 25वें स्थान पर हैं। टोक्यो ओलंपिक 23 जुलाई से शुरू होंगे और आठ अगस्त को उनका समापन होगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img