Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

गोविंदा और सुनीता के तलाक की अफवाहों के बीच बेटी टीना के अवॉर्ड शो लुक ने खींचा फैंस का ध्यान, वायरल हुआ वीडियो

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की बेटी टीना आहूजा भी एक्टिंग करियर में एक्टिव हैं। वह कुछ हिंदी फिल्मों के साथ-साथ पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। हाल ही में टीना को पंजाबी फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 के रेड कार्पेट पर देखा गया, जहां वह बेहद ग्लैमरस लुक में नजर आईं। इसी बीच उनके पैरेंट्स गोविंदा और सुनीता आहूजा की तलाक की अफवाहें सुर्खियों में बनी हुई हैं।

बेटी टीना अवॉर्ड इवेंट में नजर आईं खुश

जहां एक तरफ गोविंदा और सुनीता के तलाक की अफवाह जोरों पर हैं। वहीं इनकी बेटी टीना अवॉर्ड इवेंट में काफी खुश दिख रही हैं। वायरल वीडियो में वह इवेंट से जुड़ी बातें साझा कर रही हैं। दिलजीत दोसांझ के डायलॉग ‘पंजाबी आ गए ओ’ को अपना फेवरेट बता रही हैं। पिंक कलर का गाउन पहने टीना काफी ग्रेसफुल दिख रही हैं।

गोविंदा की बहन ने तलाक की खबरों पर दी प्रतिक्रिया

गोविंदा के परिवार के सदस्य भी इस मुद्दे पर बात कर रहे हैं। बातचीत करते हुए गोविंदा की बहन कामिनी खन्ना ने तलाक की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, ‘हर घर में कभी-कभी थोड़ी बहुत अनबन हो जाती है, यह जीवन का हिस्सा है। लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि मियां-बीवी के बीच का रिश्ता सबसे खास होता है। उसमें दोनों ही एक-दूसरे को समझकर समस्याओं का हल निकाल लेते हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि गोविंदा और सुनीता भी अपने रिश्ते को संभाल लेंगे।’

गोविंदा के मैनेजर ने कहा

गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बातचीत के दौरान अभिनेता की तलाक की खबरों को पुरानी घटनाओं पर आधारित बताया है। वह कहते हैं, ‘सब कुछ ठीक है। जैसे पहले रहते थे, वैसे ही अब भी रह रहे हैं। हकीकत यह है कि दोनों साथ ही हैं और जीवन पहले की तरह चल रहा है। यह जो तलाक की खबरें उठाई जा रही हैं, वे असल में पुरानी बातें हैं जिन्हें बार-बार ताजा करके पेश किया जा रहा है। नया कुछ भी नहीं है।’

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img