Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

अमित अग्रवाल को रोहटा रोड पर मिला समर्थन

  • भाजपा कैंट प्रत्याशी ने डोर-टू-डोर किया जनसंपर्क, मांगे वोट

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: रोहटा रोड पर भाजपा कैंट प्रत्याशी अमित अग्रवाल का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान अमित अग्रवाल पहले राधे मोहन मंडप पहुंचे। जहां पूर्व सैनिक संगठन ने अपना समर्थन अमित अग्रवाल को दिया। उसके बाद रोड शो द्वारा मुख्य मार्ग रोहटा रोड पर अमित अग्रवाल ने सभी से अभिवादन करते हुए हाथ जोड़कर वोटों की अपील की। उनके साथ स्थानीय भाजपा नेता दुष्यंत रोहटा ने भी क्षेत्रीय मतदाताओं से वोटों की अपील की।

उसके बाद वार्ड-25 के पूरे क्षेत्र में घर-घर जाकर सम्मानित मतदाताओं से मिले और अपने पक्ष में आने वाली 10 फरवरी को ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील की। जिसमें स्थानीय महिलाओं ने आरती उतार कर एवं फूल मालाओं से स्वागत किया। भाजपा प्रत्याशी अमित अग्रवाल के पक्ष में रोहटा रोड के लोगों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिला।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष अमित तोमर, मंडल प्रभारी चरण सिंह लिसाड़ी, पूर्व पार्षद ऋषिपाल सिंह, भाजपा नेता दुष्यंत रोहटा, नवाब सिंह लखवाया, वीरपाल रोहटा, अनुज दहिया राकेश प्रधान, देव कुमार मलिक, अजय धनकड़, मुकेश शर्मा, पवन तोमर, प्रमोद गोयल, सुशील जाटव, पीके सक्सेना, आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img