Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत, एक घायल

  • मुरादाबाद मार्ग पर गांव दीत्तनपुर के पास हुआ हादसा

जनवाणी ब्यूरो |

धामपुर: धामपुर-मुरादाबाद मार्ग पर गांव दीत्तनपुर के सामने स्कूटी से भिडंत के बाद सड़क पर गिरे बाइक सवार एक युवक को अज्ञात बडें वाहन कुचल कर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके पीछे बैठी एक अन्य युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को इलाज के लिए स्थानीय किसी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

शुक्रवार को शीला टॉकीज की ओर जा रहे एक युवक की बाइक विपरीत दिशा से आ रही स्कूटी से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार सड़क की तरफ जा गिरा और उसके पीछे बैठी युवती मार्ग से नीचे गिर गई। इसी दौरान बाइक के पीछे से आ रहे तीव्र गति किसी भारी अज्ञात वाहन ने युवक को कुचल दिया।

युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि बाइक सवार मृतक हेलमेट पहने हुए था और हेलमेट भी चकनाचूर हो गया। दुर्घटना के बाद आरोपी चालाक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित मोरचरी पर रख दिया और घटना की सूचना उसके परिजनों को दी। उधर रानीबाग चौकी के उपनिरीक्षक दिगंबर सिंह ने बताया कि बाइक सवार की पहचान लगभग 22 वर्षीय पीताम्बर सिंह पुत्र बिहारी सिंह निवासी भूतपुरी के रूप में हुई है। उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img