
तेलुगु टीवी पर अपनी दमदार ऐक्टिंग एवं ग्लैमर अंदाज से लाखों दिलों में खास जगह बनाने वाली एक्ट्रेस अनुसूया भारद्वाज अब फिल्मों में भी व्यस्त हो रही हैं। ज्यादा चैलेंजिंग किरदार निभाने की वजह से अनुसूया आज, साउथ इंडस्ट्री की बेहद फेमस अदाकाराओ में से एक हैं। 2016 में एक बार फिर अनुसूया ने तेलुगु फिल्मों का रूख करते हुए मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म ‘क्षणम’ पहला लीड रोल निभाया। रविकांत परेपु व्दारा निर्देशित ये फिल्म सफल रही और बाद में इसे तमिल में ‘सत्या’ (2017), हिंदी में एक्शन फिल्म ‘बागी 2’ (2018) और कन्नड़ में ‘आद्या’ (2020) नाम से बनाया गया। इसके बाद अनुसूया पूरी तरह से फिल्मों में एक्टिव हो गईं, और फिर उन्होंने मुड़कर नहीं देखा। ‘एफ 2: फन एंड फ्रस्ट्रेशन’, ‘मीकू मथ्रामे चेप्था’, ‘थैंक यू ब्रदर’, ‘पुष्पा: द राइज’ और ‘रंगमथंर्डा’ जैसी एक केक बाद एक कई सफल फिल्में उनके नाम के साथ जुड़ती चली गर्इं। हिस्टोरिकल एक्शन ड्रामा फिल्म ‘रजाकार’ में तो अनसूया ने कमाल ही कर दिया। सुपरहिट फिल्म ‘रंगस्थलम्’ में रंग्गमअत्ता वाले किरदार से अनुसूया, को जबर्दस्त प्रशंसा हासिल हुई। अब वह जल्द ही फिल्म ‘पेद्दाकापू-1’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनका किरदार काफी दमदार बताया जा रहा है। इस फिल्म को निर्देशक श्रीकांत अड्डाला ने बहुत ही अलग अंदाज में बनाया है। अनसूया तमिल फिल्म ‘फ्लैशबैक’ के अलावा अल्लू अर्जुन-स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म ह्यपुष्पा 2: द रूल‘ में बिजी हैं। इस फिल्म में वह फिर एक बार मंगलम श्रीनु की पत्नी दक्षिणायनी के खूंखार विलेन वाला किरदार निभाती नजर आएंगी। ये फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी


