Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

अव्यवस्थाओं से नाराज अधिवक्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जनवाणी संवाददाता |

लक्सर: नायब तहसीलदार का पद रिक्त होने और तहसीलदार की कार्यशैली पर अधिवक्ताओं में रोष जताया है। एडवोकेट एसोसिएशन लक्सर के अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर व्यवस्था में दो दिनों के भीतर सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

मंगलवार को एडवोकेट एसोसिएशन से जुडे अधिवक्ता उपजिलाधिकारी पूरण सिंह राणा से मिले तथा उन्हें ज्ञापन देकर बताया कि लक्सर तहसील में नायब तहसीलदार का पद लंबे समय से खाली चल रहा है। तहसीलदार लक्सर भी बीते चार माह से अपने कार्य के प्रति उदासीन हैं। इससे तहसील में दाखिल खारिज की प्रक्रिया समेत कई आवश्यक कार्य रूके हुए हैं। इससे आमजन, किसान, अधिवक्ता सभी परेशान हैं।

उन्होंने व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की। अधिवक्ताओं ने ज्ञापन में दो दिनों के भीतर व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। एसडीएम पूरण सिंह राणा ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी कुशलपाल सिंह, सचिव संजय कुमार, पूर्व अध्यक्ष उदयपाल पंवार, राजकुमार तोमर, संजय वर्मा, विकास पंवार, सुशील कुमार, रोहताश सिंह, कुलदीप सिंह, राजवीर सिंह, शेरसिंह, जौहर सिंह, मनमोहन शर्मा, अमित कुमार आदि अधिवक्ता शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img