Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

बौखलाए आतंकियों ने अमरनाथ यात्रा को लेकर दी यह धमकी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आगामी अमरनाथ यात्रा को लेकर आतंकी संगठन बौखला गए हैं। यात्रा को बाधित करने के लिए धमकियां दी जा रही हैं। आतंकी संगठन द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने सोशल मीडिया पर एक धमकी भरा पत्र वायरल किया है। इसमें कहा गया है कि वह यात्रा को सफल नहीं होने देगा। हालांकि पुलिस की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

तीन साल बाद होने वाली यात्रा में आठ लाख से अधिक यात्रियों के आने की संभावना है, जो आतंकी संगठनों को पच नहीं पा रहा। यात्रा की सुरक्षा में इस बार सुरक्षा बल दोगुनी संख्या में तैनात होंगे। तमाम सुरक्षा एजेंसियां मिलकर यात्रा को सफल बनाने में जुटी हुई हैं।

अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार यात्रा होने जा रही है। 60 हजार से अधिक सुरक्षाबलों को यात्रा की सुरक्षा में लगाया जाएगा। इसके लिए हर तरह के बंदोबस्त किए जा रहे हैं। अर्धसैनिक बलों के साथ प्रदेश पुलिस ने लखनपुर से लेकर पवित्र गुफा तक सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। इसके अलावा सीमांत इलाकों में भी अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...
spot_imgspot_img