जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में दरोगा द्वारा धमकी देने से एक व्यक्ति की मौत का आरोप लगाते हुए क्षेत्रवासियों ने हंगामा कर दिया। क्षेत्र के हिम्मत नगर निवासी बबीता के मुताबिक वे लोग किराए के मकान में रहते हैं। बबीता का आरोप है कि मकान मालकिन घर खाली कराने के लिए पुलिस से दबाव बना रही थी।
लोगों मकान खाली करने के लिए थोड़े समय की मोहलत दिलवा दी थी। बबीता ने बताया कि वो अपने के साथ कचहरी गयी थी, घर पर बेटी थी। बबीता का आरोप है कि इसी मकान मालिक एक दरोगा लेकर घर पहुंची।दरोगा ने बेटी को धमकी और गाली दी कि अभी तुम्हारा समान बाहर फेंकता हूं।

दरोगा को बदतमीजी करते देख मोहल्ले के लोग जमा हो गए। उन्होंने दरोगा से कहा कि लड़कियों गाली ना दें। आरोप है कि इसके बाद बेटी ने दरोगा की बात फोन पर अपने पिता से करायी।दरोगा ने फोन पर धमकाया तो पहले से ही हृदय रोग से पीड़ित अनिल उपाध्याय को हार्ट अटैक आ गया।

अनिल को उसकी पत्नी उपचार के लिए अस्पताल ले गयी। अस्पताल में अनिल की मौत हो गई। इसके बाद क्षेत्रवासियों ने थाने पहुंचकर मकान मालिक व दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इंस्पेक्टर कोतवाली सदर बाजार पंकज पन्त का कहना था कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल खबर लिखे जाने तक पुलिस ने कोई मामला पंजीकृत नहीं किया है।

