Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

अनिल मलिक की नौ साल बाद भाकियू में वापसी

  • प्रदेशाध्यक्ष ने प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी

जनवाणी संवाददाता |

शामली: गठवाला खाप से ताल्लुक रखने वाले किसान नेता चौ. अनिल मलिक ने 2002 में गलतफमियों के चलते भाकियू से से नाता तोड़ लिया था। उसके कुछ समय बाद उनको भाकियू भानु गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. भानु प्रताप सिंह ने अपने संगठन राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी सौंप दी थी।

तब से वे लगातार भाकियू भानु के लिए कार्य कर रहे थे लेकिन इस साल 29 जनवरी को दिल्ली के चिल्ला बॉर्डर से भाकियू भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. भानु प्रताप सिंह जब किसान आंदोलन से पल्ला झाड़कर वापस लौट गए थे तो अनिल मलिक ने भाकियू भानु से नाता तोड़ लिया था। तब से वे लगातार किसान आंदोलन के लिए कार्य कर रहे थे।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत शनिवार को शामली आए। उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन भी थे। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष ने अनिल मलिक को भाकियू में प्रदेश सचिव का दायित्व सौंपा। इस तरह से अनिल मलिक की करीब नौ साल बाद भाकियू में घर वापसी हो गई है। उनकी वापसी से शामली जनपद में संगठन को मजबूती मिलेगी, ऐसा माना जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img