- चोरी की चार भैंसें बरामद, ब्रह्मपुरी क्षेत्र का है मामला, ब्रह्मपुरी सीओ ने प्रेसवार्ता कर किया खुलासा
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: ब्रह्मपुरी पुलिस ने अंतर्जनपदीय बड़े पशु चोर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी की चार भैंसों के साथ गिरोह के चार बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और नकदी भी बरामद की गई है। सभी भैंसों को उनके मालिकों के सुपुर्द कर दिया गया है।
सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय ने गुरुवार को प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि ब्रह्मपुरी इंस्पेक्टर सुभाष अत्री बुधवार देर शाम को बिजली बंबा बाइपास पर नूरनगर पुलिया के पास एक ट्रक में चार भैंस और एक लवारे को ले जा रहे चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के दौरान बदमाशों ने अपने नाम लावड़ निवासी इसरार और शान मोहम्मद, सठला निवासी रिजवान व रशीद नगर निवासी जुल्फीकार बताए। आरोपियों के पास से तमंचे कारतूस और 20 हजार की नकदी भी बरामद की गई। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बताया कि उन्होंने यह भैंस टीपीनगर, मुंडाली और सहारनपुर के देवबंद थाना क्षेत्र से चोरी की हैं।
एक भैंस की कीमत 80 हजार रुपये की बताई जा रही है, आरोपियों ने बताया कि वह पिछले काफी समय से कई जनपदों में पशु चोरी की घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए सभी बदमाशों का अच्छा खासा आपराधिक इतिहास भी है। बरामद हुई भैंसों की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है। वहीं, बदमाशों से बरामद हुई भैंस उनके मालिकों के सुपुर्द की जा रही हैं।
भैंस मालिकों ने नाम
- रोकश पुत्र सरजीत निवासी ग्राम गुनारसी थाना देवबंद, सहारनपुर।
- प्रमोद त्यागी पुत्र चंदकिरण त्यागी निवासी नीलकंट वाटिका, भोला रोड थाना टीपीनगर, मेरठ।
- हसमत अली पुत्र सराफल अली खां निवासी गांव जिसोरा थाना मुंडाली, मेरठ।
- यशपाल पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी मंडाइया थाना मुंडाली, मेरठ।

