जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: एक बार फिर बिजनौर की बेटी विख्यात शिक्षाविद, साहित्यकार, समाजसेवी और स्थाई लोक अदालत के पूर्व न्यायाधीश अशोक निर्दोष की पुत्री अंकिता निर्दोष ने यूएस के मिल्पिटास में विगत 15 मई 2022 को इंस्पिरेशनल आइकॉन अवार्ड प्राप्त कर न केवल बिजनौर अपितु अपने देश भारत का परचम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फहराया।

Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 15 मई से 21 मई 2022 तक || JANWANI
माई ड्रीम टीवी यूएसए द्वारा इंस्पायरिंग विमेन एंड बिजनेस अवार्ड 2022 बॉलीवुड अभिनेत्री शीबा आकाशदीप साबिर द्वारा क्राउन पहना कर एवं प्रशस्तिपत्र प्रदान कर अंकिता निर्दोष को प्रदत्त किया गया।
दूसरी असाधारण उपलब्धि के रूप में मिस इंडिया कैलिफोर्निया 2022 के चयन के लिए गठित जूरी पैनल के प्रतिष्ठित न्यायाधीश सदस्य के रूप में अंकिता निर्दोष ने सराहनीय कार्य किया।
मालूम हो कि इससे पूर्व अंकिता निर्दोष बे एरिया मोस्ट फोटोजेनिक मॉम, मिसेज भारत कैलिफोर्निया 2021 फर्स्ट रनर अप अवार्ड और डैशिंग दिवा जैसे टाईटल से भी विभूषित की जा चुकी हैं। अधिक जानकारी के लिए पढ़े दैनिक जनवाणी

