Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

शो में एक बार फिर लड़ते दिखे अंकिता लोखंडे और पति विक्की जैन, पति को चेहरे पर मारे जोर-जोर से थप्पड़

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 17 में टीवी की मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने अपने पति विक्की जैन के साथ शो में एंट्री की थी। फैंस को लगा था शो में कपल के बीच का रोमांस देखने को मिलेगा पर इसका उल्टा ही हुआ दोनो को अक्सर लड़ाई करते हुए देखा जाता है। अब एक बार फिर दोनो को लड़ते हुए देखा गया है।

9 1

दरअसल, शो के लेटेस्ट एपिसोड में ईशा मालवीय गार्डन एरिया में कार्टवील कर रही थीं, तब अंकिता ने कहा, ‘मैं शो में आने से पहले रोज 10 किलो मीटर चलती थी। नॉर्मली बीच पर ही मैं 8 किलो मीटर चल लेती थी।’ इस मौके पर विक्की जैन भी वहीं बैठे हुए थे और वह अंकिता की बातों पर ईशारे से मना करते दिखे, जिस वजह से ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल हंसने लग जाते हैं। अंकिता ये चीज बर्दाश्त नहीं कर पातीं और विक्की जैन पर भड़क जाती हैं।

12 1

वह पहले तो विक्की को गाली देते-देते रुक जाती हैं और फिर गुस्से में अपने पति के चेहरे पर जोर-जोर थप्पड़ पर थप्पड़ मारती हैं। इसके बाद वह अपने पति को ‘टट्टू’ कह देती हैं। अंकिता भड़कते हुए विक्की से बोलती हैं, ‘इन्हीं हरकतों की वजह से मैं किसी दिन तुझसे दूर हो जाऊंगी। लोग अपने पार्टनर की वजह से आगे बढ़ते हैं और तू मुझे डीमोटिवेट करता है। मैं भी अबसे तेरे सामने ही दूसरों की तारीफ करूंगा और तुझे बेकार बोलूंगी।’ इसके अलावा, वह फैंस से भी कहती हैं कि देख लो ऐसा ही है मेरा पति

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img