- जलालाबाद में सर्वोदय वैलफेयर सोसाइटी का आयोजन
जनवाणी ब्यूरो |
जलालाबाद: महर्षि दयानन्द सरस्वती की पुण्यतिथि पर सर्वोदय वैलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में 57 लोगों ने रक्तदान कर महादान का पुण्य अर्जित किया।
कस्बा जलालाबाद स्थित आर्य समाज मन्दिर में सर्वोदय वैलफेयर सोसाइटी की जलालाबाद यूनिट द्वारा महर्षि दयानन्द सरस्वती की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारम्भ समाजसेवी अजय संगल ने किया।
इस अवसर उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। इससे बहुत से लोगों का जीवन बच सकता है। प्रत्येक युवा को साल में एक बार इस पुण्य कर्म को करना चाहिये, यह एक बड़ा सामाजिक कार्य है। शिविर में प्रात: 10 बजे से ही रक्तदान करने को लेकर लोगों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। दोपहर 2 बजे तक 57 लोगों द्वारा 57 यूनिट रक्तदान कर इस पुण्य कार्य में अपना योगदान दिया गया। रक्तदान शिविर में डा. नूतन, डा. काजल, आकाश, संजीव आदि ने अपनी सेवाएं प्रदान की।
शिविर में प्रमुख रक्त दाताओं में सहदेव आर्य, मोनिका, रतन आर्य, चंद्रबोस, प्रशांत कुमार, मनीषा आहुजा, मोहम्मद आजम, हामिद आदि शामिल रहे। शिविर के आयोजन में मुख्य रूप से देवेन्द्र पाल, सतीश पाल, अभिमन्यु, नसीम राही आदि का सहयोग रहा।

