Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

उत्तराखंड में आज होगा ऐलान, नई नवेली टीम भाजपा, नए चेहरों पर दांव

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तराखंड भाजपा की नई कार्यकारिणी पर मुहर लगा दी है। मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट नई कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा करेंगे। माना जा रहा है कि कार्यकारिणी में करीब 80 फीसदी नए चेहरे शामिल होंगे।

भट्ट की नई टीम में क्षेत्रीय जातीय समीकरणों में संतुलन साधने के साथ महिला और युवा चेहरों को प्रतिनिधित्व दिया जा सकता है। नई कार्यकारिणी को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के साथ प्रदेश अध्यक्ष भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार की दो दौर की चर्चा हुई। नई दिल्ली में हुई दो अलग-अलग बैठकों में कार्यकारिणी में शामिल किए जाने वाले प्रत्येक चेहरे को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने प्रदेश संगठन से जानकारी ली।

गढ़वाल और कुमाऊं के क्षेत्रीय संतुलन के साथ जातीय समीकरणों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के चेहरों को कार्यकारिणी में प्रतिनिधित्व दिए जाने पर जोर दिया गया। इसमें महिला और युवा चेहरों को भी प्राथमिकता देने के संकेत हैं। सूत्रों के मुताबिक, कार्यकारिणी से महामंत्रियों, उपाध्यक्षों, व मंत्रियों के पदों पर नए चेहरे दिखेंगे।

नई कार्यकारिणी का स्वरूप तय हो गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष से बैठकों के बाद अब मंगलवार तक इसकी घोषणा कर दी जाएगी। कार्यकारिणी में युवा, महिला चेहरों के साथ ही अनुभवी नेताओं को महत्व दिया गया है।
                                                                                                             – महेंद्र प्रसाद भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img