Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

Maharashtra: महाराष्ट में विधानसभा चुनाव को लेकर आज होगा एलान, शरद पवार ने जारी किया ये बयान

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज मंगलवार को महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को एलान होगा। इन चुनाव में सबसे आगे राकांपा एससीपी के नेता शरद पवार का नाम है। वहीं, उन्होंने अपनी उम्र और राजनीति को लेकर अहम बयान भी दिया है। इस दौरान पवार ने कहा कि वे चाहे 84 वर्ष के हो जाएं या 90 साल के, वे तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक महाराष्ट्र को सही रास्ते पर नहीं ले जाते।

चलिए जानते हैं शरद पवार ने क्यों दिया बयान?

बताया जा रहा है कि, हाल ही में जब शरद पवार चुनाव से जुड़े एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, तभी कुछ युवाओं ने उनके सामने एक बोर्ड का प्रदर्शन किया, जिसमें पवार की उम्र को लेकर तंज कसा गया था। इसमें लिखा था- 84 साल पुराना। वृद्धावस्था को लेकर इस कटाक्ष पर शरद पवार ने यह बात कही।

पोस्टर को लेकर दिया अपना जवाब

शरद पवार ने उस पोस्टर को लेकर ही अपना जवाब दिया है। उन्होंने कहा, “आप चिंता न करें। हमें बहुत दूर तक जाना है। ये बूढ़ा आदमी रुकेगा नहीं। चाहे 84 वर्ष का हो जाऊं या 90 का। ये बूढ़ा आदमी तब तक नहीं रुकेगा, जब तक महाराष्ट्र को सही रास्ते पर नहीं पहुंचा देता।”

बता दें कि, चुनाव आयोग आज महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करेगा। इसके साथ ही झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी एलान होगा। ईसी आज ही उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव की तारीखों का एलान भी कर सकता है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img