कोतवाली देहात: कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर के जंगल में काफी दिनों से गुलदार दिख रहा था। वन विभाग द्वारा पिंजरा लगाया गया था। रविवार को जंगल में लगे पिंजरे में गुलदार कैद हो गया जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। गुलदार को उपचार के लिए ले जाया गया है।